विक्की कौशल फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को पीछे छोड़ दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित उरी ने शानदार बिजनेस का सिलसिला जारी रखे हुए है। उरी के साथ ही अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर भी रिलीज हुई ऐसे में माना जा रहा था कि एक साथ दो फिल्मों की रिलीज से कलेक्शन पर असर पड़ सकता है लेकिन इस रेस में विक्की कौशल बाजी मारते हुए दिख रहे हैं।
4 दिन में ही औंधे मुंह गिरी अनुपम खेर की 'एक्सीडेंटल...', विक्की कौशल की 'उरी' बना रही नए रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने 8.20 करोड़ की ओपनिंग की। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने करीब 12.43 करोड़ जुटाए। रविवार को उरी ने करीब 15.10 करोड़ का और सोमवार को 10.51 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह 4 दिन में फिल्म ने कुल 46.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
#UriTheSurgicalStrike is unshakable... Excellent on Day 4... Higher than Day 1... Will cross ₹ 50 cr today... Trending better than #Raazi, #Stree and #BadhaaiHo... Fri 8.20 cr, Sat 12.43 cr, Sun 15.10 cr, Mon 10.51 cr. Total: ₹ 46.24 cr. India biz. #Uri #HowsTheJosh
उरी में विक्की कौशल की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हालांकि दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी है। बता दें कि विक्की कौशल के साथ फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन से प्रेरित 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की बात करें तो उरी की अपेक्षा इसकी धीमी शुरुआत हुई। फिल्म पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है।
पहले दिन द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म के खाते में 4 करोड़ आए। रविवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ की कमाई की। सोमवार के फिल्म ने करीब 3 करोड़ की कमाई की। बता दें रिलीज से पहले विवादों को लेकर फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिसने फिल्म के प्रमोशन का भी काम किया। डायरेक्टर विजय रत्नाकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 23 करोड़ बताया जा रहा है जबकि इसे कुल 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।