जयपुर के एक होटल में आज आईएएस टॉपर टीना डाबी और डॉ प्रदीप गावंडे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इस शादी में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के साथ प्रदेशभर से जानी मानी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। लोग टीना डाबी की दूसरी शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि ब्याह की तस्वीरें आने में अभी समय लग सकता है, ऐसे में हम आपको उन हस्तियों की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने जयपुर में भव्य समारोह में शादी की थी। देखिए...
Tina Dabi Marriage: आईएएस टॉपर टीना डाबी से पहले इन सेलेब्रिटिज ने जयपुर में रचाया ब्याह, यहां देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना - विक्की
टीना डाबी से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल 9 दिसंबर, 2021 को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बनवारा रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस जोड़े ने अपनी शादी के समारोह के लिए पूरे रिसॉर्ट को बुक किया था। हालांकि शादी में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही न्योता दिया गया था।
नील नितिन मुकेश- रुक्मिणी सहाय
माता-पिता के माध्यम से मिलने और एक महीने की छोटी प्रेमालाप के बाद नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने उदयपुर के रैडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एंड स्पा में शादी की। समारोह तीन-दिवसीय उत्सव था जिसमें अधिकांश जोड़े के परिवार और करीबी दोस्त उपस्थित थे।
रवीना टंडन - अनिल थडानी
रवीना टंडन ने अपने पति अनिल थडानी से 22 फरवरी, 2004 को शिव निवास पैलेस, उदयपुर में शादी की थी। जब भारत के तत्कालीन राजघरानों के जीवन का आनंद लेने की बात आती है, तो शिव निवास पैलेस उदयपुर की सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। रोशनी और फूलों से सजाए जाने पर यह स्थल स्वर्ग जैसा लगता है।
प्रियंका- निक
राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की भव्य शादी को कोई नहीं भूल सकता, जहां दोनों कैथोलिक और भारतीय रीति-रिवाजों व परंपराओं का पालन करते हुए एक दूजे के हुए थे।