'भागने की कोशिश मत करना। हमने तुम्हें चार तरफ से घर लिया है। भलाई इसी में है कि तुम अपने आप को कानून के हवाले कर दो।' शांत लहजे में बोला गया इफ्तिखार का डायलॉग आज भी लोगों को याद है। फिल्मों में अब तक न जाने कितने ही अभिनेताओं ने पुलिस का किरदार निभाया है, लेकिन आज भी जिन्हें हम पुलिस की वर्दी में याद करते हैं...वह हैं इफ्तिखार। वह अभिनेता तो बन गए थे, लेकिन फिल्मों में उन्हें तरह-तरह के किरदार निभाने का मौका कम ही मिला, क्योंकि ज्यादातर फिल्मों में वह पुलिस ऑफिसर या पुलिस कमिश्नर के रोल में ही नजर आए। फिल्मों में पुलिस का किरदार निभाने पर अभिनेता फख्र भी महसूस करते थे। आज इफ्तिखार का जन्म दिवस है। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
Iftekhar: गायक बनना चाहते थे इफ्तिखार, 'इत्तेफाक' से बन गए फिल्मी पुलिस ऑफिसर
इफ्तिखार का जन्म 22 फरवरी 1920 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। अभिनेता का पूरा नाम था सैयदना इफ्तिखार अहमद शरीफ। अभिनेता कानपुर की एक निजी कंपनी में उच्च पदस्थ अधिकारी के बेटे थे। बहुत छोटी उम्र से ही कला के प्रति आकर्षित थे। उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की, जिसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से पेंटिंग में डिप्लोमा किया। हालांकि, उनके दिल में गायक बनने का सपना था। वह केएल सहगल को अपना आदर्श मानते थे। वह 1942 में कलकत्ता (अब कोलकाता) चले गए। उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार कमल दासगुप्ता को ऑडिशन दिया। कमल अभिनेता के गाने से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत ही दो गाने के एल्बम जारी कर दिए।
Bollywood Celebs: सोनू निगम से पहले इस सेलेब्स पर भी हो चुके हैं हमले, एक सिंगर के सिर पर आई थी गंभीर चोट
एल्बम रिलीज होने के बाद उन्हें एक फिल्म ऑफर हुई। अभिनेता की कद-काठी और तहजीब ने उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खोल दिए थे। कमल ने उन्हें एमपी प्रोडक्शन की फिल्म में रोल दिलवाया, इसलिए उन्होंने कैमरे के सामने करियर के लिए सिंगिंग छोड़ दी। मुख्य तौर पर उन्होंने फिल्म 'तकरार' से अपनी शुरुआत की।
Kangana Ranaut: मुनव्वर फारूकी से ही अपनी फिल्म हिट करवा लेना...यूजर की बात पर कंगना रनौत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इफ्तिखार अक्सर कहते थे कि वह अशोक कुमार के बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हैं, क्योंकि उन्होंने अभिनेता की मुलाकात मशहूर प्रॉड्यूसर-डायरेक्टर बीआर चोपड़ा से करवाई। अशोक की सिफारिश पर बीआर चोपड़ा ने अभिनेता को अपनी फिल्म 'इत्तेफाक' में बेहतरीन किरदार दे दिया, जिसके बाद उनकी किस्मत का सितारा चमक गया और वह रोल था पुलिस इंस्पेक्टर का। 'इत्तेफाक' के बाद पुलिस की वर्दी इफ्तिखार से ऐसी जुड़ी कि उन्हें छोड़ने का नाम ही नहीं लिया। अभिनेता ने फिल्मों में पुलिस ऑफिसर या पुलिस कमिश्नर के कई रोल किए।
Akshay Kumar: नोरा फतेही से फ्लर्ट करने पर अक्षय ने कपिल को किया ऐसा रोस्ट, जिसे सुन छूटी सबकी हंसी
हालांकि, कई फिल्मों में उन्होंने नेगेटिव किरदार भी निभाए, लेकिन पुलिस के रूप में उनकी ईमानदारी वाली छवि दर्शकों के दिल में बस गई और उन्हें फिल्मों में ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में जाना गया। फिल्मों में पुलिस के किरदार उन्होंने इतनी ईमानदारी और सख्ती से निभाए थे कि खलनायक भी उनसे डरते थे।
Uorfi Javed: ओहो...यह कैसी मुसीबत आई उर्फी पर! सामान लेकर रफूचक्कर हुआ उबर ड्राइवर