सब्सक्राइब करें

IIFA 2018: 20 साल बाद रेखा देंगी स्टेज परफॉर्मेंस, कहीं वजह अमिताभ तो नहीं?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
IIFA 2018 Rekha To Perform On Stage After 20 Years In Bangkok
Rekha - फोटो : Instagram/IIFA
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा पूरे 20  साल बाद स्टेज पर परफॉर्मेंस देने जा रही हैं। वह इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी अवॉर्ड्स (आइफा) में ठुमके लगाने वाली हैं। हालांकि, वह पुराने गानों पर डांस करेंगी या नए गानों पर इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है।


 
IIFA 2018 Rekha To Perform On Stage After 20 Years In Bangkok
Rekha - फोटो : Instagram/IIFA
मुंबई में आइफा-2018 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने इस बात की जानकारी दी। साथ ही रेखा को स्टेज पर बुलाकर यह भी पूछा कि वह किस गाने पर परफॉर्म करने वाली हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'आपको पूछना चाहिए कि ये (दर्शक) मुझे किस गाने पर डांस करते देखना चाहते हैं।'

 
IIFA 2018 Rekha To Perform On Stage After 20 Years In Bangkok
Rekha - फोटो : Instagram/IIFA
इससे पहले रेखा ने 31 जनवरी, 1998 को आयोजित 43वें फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने 'ये क्या शहर है दोस्तों', 'इन आंखों की मस्ती', 'सलाम-ए-इश्क' और 'दिल चीज क्या है' गानों पर ठुमके लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IIFA 2018 Rekha To Perform On Stage After 20 Years In Bangkok
rekha
गौरतलब है कि रेखा की यह परफॉर्मेंस उस वक्त होने जा रही है जब अमिताभ बच्चन इस इवेंट के ब्रांड एंबैसडर पद से हटाए जा चुके हैं। वैसे तो इसकी घोषणा साल 2010 में ही की जा चुकी थी। मगर सीधे तौर पर बतौर ब्रांड एंबैसडर किसी भी अभिनेता ने बिग बी को रिप्लेस नहीं किया। हालांकि, इस बार सलमान खान के नाम की चर्चा तेज है।

 
विज्ञापन
IIFA 2018 Rekha To Perform On Stage After 20 Years In Bangkok
Bobby Deol - फोटो : Instagram/IIFA
रेखा के अलावा बॉबी देओल की परफॉर्मेंस भी आइफा-2018 की रौनक में चार चांद लगाएगी। वह फिल्म 'सोल्जर', 'रेस-3' और 'गुप्त' के गानों पर डांस करेंगे। इसके अलावा वरुण धवन, रणबीर कपूर, कृति सेनन भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। वहीं शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना को सौंपी गई है। इवेंट का आयोजन बैंकाक में 22 से 24 जून तक होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed