सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IIFA 2022: यस आईलैंड पर सलमान के प्रशंसकों का मेला, बॉलीवुड और साउथ सितारों का अनोखा संगम

विज्ञापन
IIFA 2022 begins at Yas Island Abu Dhabi Salman is greeted by his fans Devi Sri Prasad to perform
आइफा 2022 में पहुंचे सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

22वें अंतर्राष्ट्रीय इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) के लिए यहां अबू धाबी में सितारों का मेला लगना शुरू हो गया है। मुख्य फिल्म पुरस्कार हालांकि शनिवार की रात को ही होने हैं, लेकिन पुरस्कारों की सरगर्मी यहां गुरुवार से शुरू हो गई है। इस साल कार्यक्रम की मेजबानी सलमान खान को करनी है और वह यहां पहुंचे तो लोगों का हुजूम उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद दिखा। अबू धाबी के निकट बने यस आईलैंड पर ये पुरस्कार होने हैं। इस द्वीप पर रिहायशी बस्तियां अभी बस ही रही हैं फिर भी इन सितारों को देखने के लिए दुबई तक से आए लोग होटल के आसपास जमा दिख रहे हैं।

Trending Videos
IIFA 2022 begins at Yas Island Abu Dhabi Salman is greeted by his fans Devi Sri Prasad to perform
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

सलमान खान का जोरदार स्वागत
सलमान खान ने आइफा पुरस्कारों में इस साल शामिल होने वाले सितारों के साथ गुरुवार दोपहर बाद दुनिया भर से आए पत्रकारों से भी मुलाकात की और इस दौरान कहा कि भारतीय सिनेमा ने जो छाप दुनिया भर में छोड़ी है, उसको और मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहना बहुत जरूरी है। आईफा पुरस्कारों में इस साल सिर्फ हिंदी सिनेमा के ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारों को भी शामिल किया गया है। बीते साल की बड़ी हिट फिल्म रही ‘पुष्पा पार्ट 1’ के संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी का अबूधाबी के लोगों को खासतौर से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IIFA 2022 begins at Yas Island Abu Dhabi Salman is greeted by his fans Devi Sri Prasad to perform
अपने परिवार के साथ रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक का कमाल देखने की बेचैनी
सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख जैसे तमाम सितारे अबू धाबी पहुंच चुके हैं। इनके साथ स्टेज पर नाचने वाली टुकड़ियां अबू धाबी में दो दिन पहले से पहुंची हुई है और कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर लगातार अभ्यास भी कर रही हैं। इस तैयारी के बीच जिस सितारे के यहां आने की सबसे ज्यादा राह देखी जा रही है, वह हैं कार्तिक आर्यन जिन्होंने इस साल फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद हिंदी सिनेमा की दूसरी हिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ दी है।

IIFA 2022 begins at Yas Island Abu Dhabi Salman is greeted by his fans Devi Sri Prasad to perform
शुरू हुई आइफा की रिहर्सल्स - फोटो : अमर उजाला

देवी श्री प्रसाद पर सबकी नजर
आइफा पुरस्कार इस बार भी दो हिस्सों में होंगे। शुक्रवार की शाम संगीत सितारों के नाम रहेगी। आईफा रॉक्स नामक इस कार्यक्रम में देवीश्री प्रसाद के साथ तनिष्क बागची, हनी सिंह, गुरु रंधावा, ध्वनि भानुशाली, नेहा कक्कड़ और असीस कौर जैसे गायक व संगीतकार अपने गानों पर मंचीय प्रस्तुतियां देंगे। देवी श्री प्रसाद के करीबी बताते हैं कि उन्होंने मंच पर अपने गाने ‘तेरी झलक अशर्फी, श्रीवल्ली’ की प्रस्तुति के लिए खास तैयारियां की हैं। आईफा पुरस्कारों का वितरण शनिवार को होना है। इन पुरस्कारों की तकनीकी श्रेणियों के पुरस्कार पहले ही मुंबई में घोषित किए जा चुके हैं। पुरस्कारों के मुख्य श्रेणियों के पुरस्कार यहां शनिवार 4 जून को ही मंच से घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
IIFA 2022 begins at Yas Island Abu Dhabi Salman is greeted by his fans Devi Sri Prasad to perform
iffa 2022 - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन नहीं आएंगे
आईफा के मुख्य पुरस्कारों की मेजबानी सलमान खान के साथ रितेश देशमुख और मनीष पॉल करने वाले हैं। इस दिन मंच पर कार्तिक आर्यन के अलावा टाइगर श्रॉफ, कार्तिक शाहिद कपूर, नोरा फतेही, अनन्या पांडे, सारा अली खान और दिव्या खोसला कुमार जैसे सितारे अपनी मंचीय प्रस्तुतियां देंगे। पिछले महीने प्रस्तावित इस कार्यक्रम को संयुक्त अरब अमीरात में घोषित राष्ट्रीय शोक के चलते स्थगित किया गया था और अब ये पुरस्कार इस सप्ताहांत हो रहा है। तारीखों के बदले जाने के चलते अभिनेता वरुण धवन अब इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed