आईफा अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन इस बार मुंबई में हुआ। अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सितारों का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। दीपिका पादुकोण, सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट्, रेखा , आयुष्मान खुराना ,विक्की कौशल, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित जैसे कई दिग्गज सितारों का स्वैग देखने को मिला। लेकिन इस दौरान सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
IIFA Awards 2019: सलमान खान के पीछे भागा कुत्ता, वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल आईफा के कार्यक्रम में सलमान खान अपने दबंग अंदाज में दिखाई दिए। जहां पर मीडिया को पोज देने के बाद सलमान खान वहां से रवाना हो गए। लेकिन इस बीच वहीं पर नजर आया एक कुत्ता जो सलमान खान के पीछे पीछे चल दिया। एक तरफ जहां इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में जमकर शेयर किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को विरल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं बात आईफा की करें तो अवॉर्ड शो में दीपिका पादुकोण को स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस, रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस, श्रीराम राघवन को बेस्ट डायरेक्टर के खिताब से नवाजा गया।
Every dog has his day this was his time to shine and he knew #SalmanKhan is a big animal lover ❤
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इसके साथ ही बात सलमान खान के वर्कफ्रंट करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की तैयारी में जुटे हुए हैं। शूटिंग सेट से कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। फिल्म में सलमान के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
फिल्म में सलमान- सई के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान और प्रभुदेवा फिल्म वांटेड में साथ नजर आए थे। फिल्म बॉलीवुड में सलमान खान का कमबैक मानी जाती है।
पढ़ें: पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रभावित हुए टीवी स्टार्स, बिना जिम खुद को ऐसे रखते हैं फिट