बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर महेश भट्ट का जन्मदिन 20 सितंबर को होता है। महेश भट्ट ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों के साथ-साथ बेहतरीन कलाकार भी दिए हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के कलाकारों की वजह से काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों को असली पहचान उनकी फिल्मों से ही मिली है। महेश भट्ट के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको ऐसे कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जिन्हें महेश भट्ट की फिल्मों से पहचान मिली।
महेश भट्ट ने बॉलीवुड को दिए ये 10 सुपरस्टार, बोल्डनेस की वजह से लूटी खूब सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। कंगना को महेश भट्ट की फिल्म 'गैंगस्टर' से ब्रेक मिला था। इस फिल्म में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी लीड रोल में थे। कंगना की मासूमियत की पूरी इंडस्ट्री दीवानी हो गई। कहा जाता था कि 'गैंगस्टर' फिल्म अबू सलेम-मोनिका बेदी की असली जिंदगी पर आधारित है, पर राइटर अनुराग बसु ने इन दावों को खारिज कर दिया था।
इमरान हाशमी
महेश भट्ट अगर इस इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं होते, तो इमरान हाशमी जैसा स्टार इंडस्ट्री को नहीं मिलता। इमरान हाशमी की पहली फिल्म फुटपाथ को महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया। इसके बाद उन्होंने 'मर्डर' फिल्म को प्रोड्यूस किया, तो जहर फिल्म की कहानी लिखी। फिल्म 'कलयुग' को भी महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया, तो 'गैंगस्टर' ने इमरान हाशमी को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया।
लीजा रे
महेश भट्ट ने लीजा रे को बड़ी पहचान दी। आफताब शिवदासानी के साथ महेश भट्ट ने लीजा रे को 'कसूर' फिल्म में मौका दिया। वो कई फिल्में पहले भी कर चुकी थी, पर बॉलीवुड में अपनी पहचान उन्होंने 'कसूर' से बनाई।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम सही मायने में महेश भट्ट की ही खोज थे। उन्होंने महेश भट्ट के डायरेक्शन में इरोटिक थ्रिलर 'जिस्म' से इंडस्ट्री में धमाका कर दिया। उन्होंने बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।