{"_id":"5d6fcbd88ebc3e01723257cd","slug":"ileana-dcruz-gave-it-back-to-a-troll-who-asked-her-when-she-lost-her-virginity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्जिनिटी को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने पूछा इलियाना से सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये मुंह तोड़ जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वर्जिनिटी को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने पूछा इलियाना से सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये मुंह तोड़ जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 04 Sep 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। कभी फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं तो कभी उनके सवालों का जवाब देते हैं। ऐसा ही कुछ किया इलियाना डिक्रूज ने, जिन्होंने अपने फैंस के लिए 'कुछ भी पूछो (Ask Me Anything)' सेशन रखा।
2 of 5
ileana dcruz
इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर 'कुछ भी पूछो (Ask Me Anything)'सेशन रखे। इस दौरान एक्ट्रेस के फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। इन सवालों में उनकी अगली फिल्म, पसंद- नापसंद आदि से जुड़े सवाल थे। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस से एक सवाल ऐसा पूछा गया जिससे वो नाराज हो गईं और यूजर को करारा जवाब दिया।
3 of 5
ileana dcruz
बता दें कि इंस्टाग्राम पर 'कुछ भी पूछो' सेशन के दौरान यूजर ने इलियाना से पूछा- 'आपने वर्जिनिटी कब खोई थी? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने बेहद शानदार जवाब देते हुए लिखा- 'तुम्हारी मां क्या कहेंगी।' वहीं एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर सवाल जवाब के सेशन की एक फोटो भी शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ileana
वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना की अगली फिल्म पागलपंती है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। वहीं फिल्म में इलियाना के साथ में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट नजर आएंगे। फिल्म 8 नंवबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
ileana d'cruz
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी सोशल मीडिया यूजर ने किसी सेलेब से ऐसा सवाल पूछा हो। इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने भी ऐसा ही एक सेशन रखा था जिसमें उनसे एक यूजर ने पूछा था कि क्या वह वर्जिन है? इस पर टाइगर ने जवाब में लिखा था- 'अबे बेशर्म! मेरे मॉम डैड भी फॉलो कर रहे हैं मुझे।' वहीं उस ही सेशन में टाइगर से दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप में होने और उनको डेट करना का भी सवाल पूछा गया था। इस सवाल पर टाइगर ने लिखा था कि दिशा को डेट करने की मेरी औकात नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।