साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का धमाल मचाने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर तो कभी अपनी सेहत संबंधी दिक्कतों को लेकर इलियाना मीडिया में छाई रहती हैं। लेकिन, एक्ट्रेस को लेकर बीते दिनों एक बुरी खबर आई थी कि उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया है। हालांकि, आज इलियाना हाल ही में इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड को लेकर दिए अपने बयान को लेकर लाइमलाइट में हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री सिनेमा के बदलते ट्रेंड के बारे में क्या सोचती हैं...
Ileana D’Cruz: सिनेमा के बदलते दौर पर इलियाना का बड़ा बयान, बोलीं- उनमें से नहीं जो ट्रेंड के पीछे....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो इलियाना डिक्रूज काफी दिनों से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। इलियाना सिनेमा जगत में बतौर अभिनेत्री चाहे इस समय एक्टिव न हों, लेकिन एक दर्शक के रूप में वह इससे हमेशा जुड़ी रहती हैं। इसलिए जैसे दर्शकों को शानदार फिल्में देखने में मजा आता है, वैसे ही इलियाना डिक्रूज को भी ऐसी फिल्में देखने में मजा आता था। 'आरआरआर' हो या 'पठान' इन दोनों जैसी सभी फिल्मों के बड़े पर्दे पर शानदार प्रदर्शन करने और दर्शकों से इन्हें बेशुमार प्यार मिलने को लेकर इलियाना को लगता है कि यह सिर्फ एक फेज है, जो कुछ समय में बदल भी सकता है।
सिनेमा के बदलते ट्रेंड के बारे में बात करते हुए इलियाना कहती हैं, 'हमने बहुत सारे ट्रेंड देखे हैं। एक समय ऐसा था जब महिला केंद्रित फिल्मों का दौर था। इस समय ऐसी फिल्मों का है।' जब इलियाना से पूछा गया कि क्या वह साउथ फिल्मों में वापसी करना चाहेंगी क्योंकि वह इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं? इस पर अभिनेत्री जवाब देते हुए कहती हैं, 'साउथ फिल्में बेशक अच्छा कर रही हैं। यह बहुत ही अच्छा है। लेकिन मैं एक सोचती हूं कि मैं उनमें से नहीं हूं, जो किसी चलती हुई ट्रेन में यूं ही कूद जाऊं। अगर प्रोजेक्ट सही लगता है, किरदार सही लगता है... तो शायद ऐसा हो सकता है।'
Rakhi Sawant: उमराह करने को पूरी तरह तैयार हैं राखी सावंत, इस्लाम धर्म को लेकर कही यह बड़ी बात
इलियाना अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं, 'अगर आप किसी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के साथ बैठे हैं और आपको लगता है कि वे एक बेहतरीन प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं और आपको लगता है कि आप उनके साथ काम करना पसंद करेंगे तो मैं फिल्म जरूर करूंगी। मुझे ऐसा अहसास तब हुआ था जब मैं अपने आगामी प्रोजेक्ट के निर्देशक से मिली थी। मैंने उनका काम देखा भी नहीं था, लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगा कि वह अपने काम से फिल्मी पर्दे पर कमाल करने वाले हैं। तो मैंने तुरंत उनके प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी।'
साउथ में फिर से काम करने के बारे में, वह कहती हैं, 'जब साउथ फिल्मों की बात आती है तो मैंने छह साल तक दक्षिण सिनेमा में काम किया है और मुझे वहां काम करके बहुत अच्छा लगता है। अगर कोई ऐसा प्रोजेक्ट मेरे सामने आता है, जहां मुझे लगता है कि मेरा कोई महत्वपूर्ण रोल होगा तो मुझे नहीं लगता कि मैं उसे नहीं करूंगी। लेकिन मैं उनमें से कतई नहीं कि अच्छा चलो ये ट्रेंड चल रहा है तो लेट्स डू इट।' आपको बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इलियाना ने तमिल के कुछ प्रोड्यूसर्स से फिल्म के लिए एडवांस पेमेंट लिया था। लेकिन शूटिंग पर नहीं पहुंचीं, जिससे उनको भारी नुकसान हुआ। इसके बाद से इलियाना को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया है।
Singham Again: अजय देवगन और रोहित फिर धमाल मचाने को हैं तैयार, 'सिंघम अगेन' की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट