{"_id":"5b599a714f1c1bed5e8b5541","slug":"imran-khan-to-make-directoral-debut-with-film-slingshot-starring-sidharth-malhotra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग में फ्लॉप इमरान अब खेलेंगे निर्देशन की पारी, फिल्म और हीरो का नाम भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टिंग में फ्लॉप इमरान अब खेलेंगे निर्देशन की पारी, फिल्म और हीरो का नाम भी जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की पहली फिल्म सुपरहिट थी। मगर इसके बाद उनकी किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम नहीं मचाई। अब वह फिल्म निर्देशन में करियर बनाने की प्लानिंग में हैं। हाल ही में उन्होंने करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी 'धर्मा 2.0' के बैनर तले एक विज्ञापन का निर्देशन किया है। मगर वह किस फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं, इस बात की कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। हालांकि, अब इसका भी खुलासा हो चुका है।
2 of 4
Sidharth Malhotra
इमरान खान जिस फिल्म से बतौर निर्देशक अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं उसका नाम है स्लिंगशॉट। इस फिल्म को भी करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनाया जाएगा। फिल्म के लिए बतौर लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस की तलाश जारी है।
3 of 4
Sidharth
'मिड डे' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म स्लिंगशॉट राजनीतिक व्यंग्य होगी। बता दें कि इमरान खान काफी वक्त से निर्देशन की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। फरवरी 2017 में उन्होंने इस सिलसिले में एक निर्माता से मुलाकात भी की थी। लेकिन उस प्रोड्यूजर ने उन्हें स्क्रिप्ट में बदलाव करने को कहा था। इमरान खान का प्रोजेक्ट अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sidharth
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। इसके बाद वह फिल्म शॉटगन शादी की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ वह रोमांस करते दिखेंगे। दोनों ही फिल्मों के निर्माण में करण जौहर पैसे लगा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।