फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान चुनाव 2018: माहिरा खान ने नहीं दिया था वोट, अब सोशल मीडिया पर मांगी माफी

Thu, 26 Jul 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Elections 2018 Mahira Khan Apologise For Not Casting Vote
Mahira Khan

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने आम चुनाव में वोट ना करने पर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने देश के झंडे की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'मैं वहां (पाकिस्तान में) होना चाहती थी, मगर दुर्भाग्य से पेशेवर प्रतिबद्धता की वजह से ऐसा हो ना सका। मैंने पूरी कोशिश की मगर महीनों पहले ही मैंने कमिटमेंट कर दिया था, इसलिए उसे टालना मुमकिन ना था। उम्मीद है इस बार वह बदलाव आएगा जिसका इंतजार हम सब कर रहे हैं। इंशा अल्लाह। पाकिस्तान जिंदाबाद !!!'

Pakistan Elections 2018 Mahira Khan Apologise For Not Casting Vote
mahira khan

एक्ट्रेस माहिरा खान का यह माफीनामा तब आया है जब सोशल मीडिया पर उन्हें मतदान ना करने पर खूब बुरा भला कहा गया। 

 

As much as I want to be there tomorrow, it is unfortunate that I can not be. There was absolutely no way to delay my work commitment which was scheduled months in advance, I tried my best. And so with a heavy heart I will not be voting this year. I urge all of you to get out and vote!! May this year bring the change we all have been waiting to see. InshAllah. Pakistan zindabad!!! #nayapakistan🇵🇰

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on

Pakistan Elections 2018 Mahira Khan Apologise For Not Casting Vote
Mahira Khan
दरअसल, बुधवार को उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसके बाद उनकी आलोचना शुरू हुई। उन्होंने अपने बेटे की एक फोटो पोस्ट की, जिसे देख कर साफ था कि वह तस्वीर पाकिस्तान की नहीं थी। फिर क्या था,वोटिंग के दिन देश से बाहर रहने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Elections 2018 Mahira Khan Apologise For Not Casting Vote
Mahira Khan
मतदान में हिस्सा ना लेने पर लोग माहिरा खान से इस कदर खफा थे कि उन्हें गद्दार तक कहने लगे। यही नहीं लोगों ने अपने कमेंट के साथ #BanMahiraKhan हैशटैग भी जोड़ना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Pakistan Elections 2018 Mahira Khan Apologise For Not Casting Vote
Mahira Khan

माहिरा खान भले ही मतदान में हिस्सा ना ले पाई हों। मगर अन्य सेलिब्रिटीज जैसे अली जफर, मावरा होकेन, समीना पीरजादा आदि ने अपना कीमती वोट दिया। गौरतलब है कि माहिरा खान बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में अभिनय किया था। पिछले साल रणबीर कपूर संग उनके अफेयर की भी खबरें आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed