फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लैला-मजनू' के इश्क में पागल हुए फैंस, एक तो बोली- आखिरी सीन देख आंखों में आ गए आंसू

Fri, 07 Sep 2018 01:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Imtiaz ali and ekta kapoor film Laila Majnu user reactions
laila majnu
इम्तियाज अली के भाई साजिद अली की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'लैला मजनू' आज रिलीज हो गई। प्यार के लिए हद से गुजर जाने की दास्तां है 'लैला मजनू'। साजिद अली और इम्तियाज अली के लैला-मजनू को अपनाने में आपको थोड़ा वक्त तो लगता है। फिल्म में कमिया तो हैं लेकिन आप अपने आप को इस फिल्म के प्यार में पड़ने से रोक नहीं पाएंगे। कश्मीर की बफीर्ली वादियों के बैकग्राउंड में बनी यह फिल्म एक अलग ही प्रेम कहानी को पेश करती है। जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई तुरंत ही लोगों के रिएक्शन आना भी शुरु हो गए है। आइए नजर डालते है एक नजर फिल्म के रिएक्शन पर।
Imtiaz ali and ekta kapoor film Laila Majnu user reactions
laila majnu
खबरों की मानें तो फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को लेकर आए यूजर्स के रिएक्शन देखकर तो ऐसा ही लगता है कि लैला मजनू का इश्क दर्शकों के दिलों में उतर गया है। 'तुझे क्या लगता है, ये सब हम कर रहे हैं.. हमारी कहानी पहले से लिखी हुई है।' प्यार में डूबा हुआ कैस ये बात अपनी प्रेमिका लैला को कहता है। तब दर्शकों के आंखों में आंसू आ जाते हैं। मजनू के इश्क में लैला ये कहकर जान दे देती है कि 'जिंदगी बहुत लंबी होती है लेकिन हमेशा के लिए नहीं होती।' ये सीन इमोशन करता है।

 
Imtiaz ali and ekta kapoor film Laila Majnu user reactions
laila majnu
सोशल मीडिया पर 'लैला-मजनू' को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म देखने के बाद मैं इमोशनल हो गई। फिल्म के आखिरी सीन ने मुझे रुला दिया। दोनों की एक्टर्स ने दमदार एक्टिंग की है। अविनाश तिवारी ने मजनू के कैरेक्टर को बेहद ही संजीदगी से निभाया है और उसमें उन्हें सफलता भी मिली है। फिल्म को लेकर पॉजिटिव व्यू देखने को मिल रहे हैं।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz ali and ekta kapoor film Laila Majnu user reactions
laila majnu
एक यूजर ने लिखा 'लैला-मजनू' सीधे दिल में उतरती है। खासतौर पर कैस यानी मजनू का किरदार निभा रहे अविनाश तिवारी ने अपने किरदार को जीवंत करने के लिए खूब पसीना बहाया है। फिल्म में एक बहुत अच्छी बात है वो है मजनू का मासूम ईश्क। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- लैला मजनू मुझे बहुत अच्छी फिल्म लगी। फिल्म में दोनों एक्टर्स ने काफी मेहनत की है।

 
विज्ञापन
Laila Majnu
अविनाश तिवारी ने मजनू के कैरेक्टर को बेहद ही संजीदगी से निभाया है और उसमें उन्हें सफलता भी मिली है। तृप्ति डिमरी लैला के रोल में अच्छी लगी हैं। इन दोनों को इस बार बेस्ट डेब्यू के लिए अवॉर्ड्स की झड़ी लगने वाली है। सुमित कौल लैला के पति के रोल और विलेन के तौर पर जंचे हैं। इम्तियाज अली के भाई साजिद अली ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed