फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने कास्टिंग काउच पर कह दी बड़ी बात, बोले- समझौते से रोल की गारंटी नहीं मिलती

Thu, 21 Nov 2024 07:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Nov 2024 07:44 PM IST
सार

इम्तियाज अली ने गोवा में आयोजित इफ्फी के दौरान बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर अपनी राय दी। उन्होंने इस धारणा को नकारा कि समझौता करने से करियर में सफलता मिलती है। 

विज्ञापन
Imtiaz Ali Speaks Out on Casting Couch Says Compromise Does Not Guarantee Roles
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial

मशहूर फिल्मकार इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच से जुड़े मुद्दे पर हाल ही में अपनी राय जाहिर की। गोवा में आयोजित इफ्फी (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) के दौरान एक साक्षात्कार में उन्होंने इस धारणा पर अपने विचार रखा कि क्या व्यक्तिगत सीमाओं को पार करके फिल्म इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त की जा सकती है?

Imtiaz Ali Speaks Out on Casting Couch Says Compromise Does Not Guarantee Roles
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
इम्तियाज अली ने कास्टिंग काउच पर की बात

उन्होंने कहा, "मैं फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशक के तौर पर 15-20 साल से काम कर रहा हूं, इसलिए मैंने कास्टिंग काउच के बारे में काफी सुना है। एक लड़की आती है, डरती है और महसूस करती है कि उसे समझौता करना पड़ेगा। लेकिन मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि अगर कोई लड़की या महिला 'न' नहीं कह पाती है, तो यह जरूरी नहीं कि उसका करियर आगे बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा नहीं है कि अगर कोई लड़की समझौता कर ले, तो उसे कोई रोल जरूर मिल जाएगा।"

Imtiaz Ali Speaks Out on Casting Couch Says Compromise Does Not Guarantee Roles
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
कास्टिंग प्रक्रिया पर की बात

उन्होंने आगे कहा, "अगर कोई लड़की 'नहीं' कह सकती है और खुद को सम्मान देती है, तो तभी दूसरे भी उसका सम्मान करते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि कास्टिंग से संबंधित निर्णय अक्सर इस बात पर आधारित होते हैं कि क्या फिल्मकार उस व्यक्ति को गंभीरता से ले रहे हैं। इम्तियाज ने कहा, "हम जैसे लोग अक्सर यह सोचते हैं कि क्या हमें उस व्यक्ति को गंभीरता से लेना चाहिए या नहीं। हमें उसे कास्ट करने से पहले उसका सम्मान करना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali Speaks Out on Casting Couch Says Compromise Does Not Guarantee Roles
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
समझौते से नहीं मिलती सफलता

इम्तियाज अली आगे अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, "समझौता करने से फिल्म इंडस्ट्री में सफलता मिलती है, यह एक मिथक है और इसे समझना जरूरी है। मेरे अनुभव में तो यह बिल्कुल उल्टा है। जो लोग समझौता करते हैं, वे अक्सर अपने करियर से भी समझौता कर लेते हैं।"

विज्ञापन
Imtiaz Ali Speaks Out on Casting Couch Says Compromise Does Not Guarantee Roles
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
अमर सिंह चमकीला से लूटी वाहवाही

वर्क फ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म अमर सिंह चमकीला हाल ही में रिलीज हुई थी। इसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Naga And Sobhita: शादी की तैयारियां छोड़ IFFI 2024 पहुंचा यह कपल, परिवार के अन्य सदस्य भी आए नजर
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed