रणवीर सिंह ने स्विट्जरलैंड में इतनी मौज-मस्ती की है कि भारत आने के बाद भी उनका हैंगओवर उतरा नहीं हैं। वह लगातार अपनी उस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह शाहरुख खान और सनी देओल को कॉपी करते नजर आ रहे हैं...
स्विट्जरलैंड में रणवीर सिंह को आई सनी देओल की याद, ऐसे जाहिर की दिल की बात, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह ने स्विट्जरलैंड पर अपने नाम से शुरू की गई रेल सेवा 'रणवीर ऑन टूर' ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसी दौरान उन्हें जाने क्या सूझी, वह सनी देओल पर फिल्माया गया सुपरहिट गाना 'ओ घर आजा परदेसी' जोर-जोर से गाने लगे। यही नहीं,फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जिस तरह शाहरुख खान ट्रेन से लटक कर काजोल का इंतजार करते नजर आए थे, ठीक वैसी ही हरकत 'खिलजी' ने भी कर डाली।
रणवीर सिंह का यही वीडियो उनके एक फैन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है-
अपने नाम पर ट्रेन सेवा शुरू करने के बाद स्विट्जरलैंड टूरिज्म के आधिकारिक ब्रैंड ऐंबेसडर रणवीर सिंह मशहूर कॉमेडियन और एक्टर चार्ली चैपलिन के अवतार में नजर आए। वह Corsier-sur-Vevey स्थित 'चैप्लिन्स वर्ल्ड' म्यूजियम पहुंचे जहां उन्होंने एक एक्ट परफॉर्म किया और उसकी क्लिप भी शेयर की।
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'स्विट्जरलैंड... यह मेरे मन का देश है। आप यहां कितनी बार भी जाएं, आप वहां कुछ नया ही पाएंगे।' कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह साल के अंत में दीपिका पादुकोण के साथ स्विटजरलैंड में ही शादी करेंगे।