फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WC 2023 Final Photos: शाहरुख, दीपिका, अनुष्का समेत ये 11 सेलेब्स फाइनल देखने आए, किंग खान का पूरा परिवार मौजूद

Sun, 19 Nov 2023 04:03 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 19 Nov 2023 04:03 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार, 19 नवंबर को खेला जा रहा है। कई मशहूर हस्तियां मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार, 19 नवंबर को खेला जा रहा है। दोनों टीमें 20 साल बाद फाइनल में आमने-सामने आई हैं। यह क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। कई मशहूर हस्तियां मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। वहीं, विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी स्टेडियम में मौजूद हैं। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अथिया शेट्टी, गौरी खान, सुहाना खान, आर्यन खान, अबराम खान, शनाया कपूर, आशा भोसले भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंच चुकी हैं।

IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोनों अभिनेत्रियां मौजूद हैं। दोनों अभिनेत्रियों को स्टेडियम में साथ में देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा सफेद और नीले मैक्सी गाउन में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
 
IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium
अथिया शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
वहीं केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी स्टेडियम में नजर आई हैं। अभिनेत्री सफेद टॉप, काली जींस और गुलाबी रंग की लूज शर्ट में नजर आई हैं। अभिनेत्री कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।  

World Cup 2023: रणवीर सिंह के साथ फाइनल देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, मैदान पर किसकी ओर इशारा करती दिखीं

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी स्टेडियम में फाइनल का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
IND vs AUS World Cup Final Bollywood Celebs came to enjoy the final at Narendra Modi Stadium
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी पत्नी गौरी खान के साथ मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed