फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेरिस में ऐश्वर्या की ड्रेस देखकर भड़का भारतीय डिजाइनर, बोला- 'सबसे खूबसूरत लड़की का ऐसा हाल'

Wed, 02 Oct 2019 11:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 02 Oct 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
India designer Wendell Rodricks make fun on Aishwarya Rai Bachchan dress of  Paris fashion week
Wendell Rodricks and Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo

पेरिस फैशन वीक में बेटी आराध्या के संग फ्लोरल प्रिंट के पर्पल रंग की ड्रेस में नजर आईं ऐश्वर्या राय के लुक का भारतीय डिजाइनर ने ही मजाक उड़ाया है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट कर कमेंट में ऐश्वर्या का मजाक उड़ाया।

India designer Wendell Rodricks make fun on Aishwarya Rai Bachchan dress of  Paris fashion week
at - फोटो : instagram

फैशन डिजाइनर ने पोस्ट में ऐश्वर्या के डिजाइनर के बारे में लिखा कि आपके पास दुनिया की सबसे सुंदर लड़कियों में से एक चेहरा है और आप पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे तैयार करते हैं और उसे कैसे कपड़े पहनाते हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि ये अगले महीने होने वाले हैलोवीन का लुक है। बता दें कि ऐश्वर्या ने फ्लोरल प्रिंट की पर्पल रंग की ड्रेस पहनी थी। साथ ही उन्होंने फर के शूज कैरी किए थे। इस दौरान ऐश्वर्या ने बन बनाया हुआ था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@loreal you have one of the prettiest girls in the world and this is how you do her make up and dress her? Sack the stylist for this sack dress with a note that Halloween is next month

A post shared by Wendell Rodricks (@wendellrodricks) on

India designer Wendell Rodricks make fun on Aishwarya Rai Bachchan dress of  Paris fashion week
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram

पर्पल रंग की ग्लिटर आईशैडो और शाइनिंग रेड कलर की लिपस्टिक उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था। 45 वर्षीय ऐश्वर्या खुद को चीयर करती नजर आईं। उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया। ऐश्वर्या रैंप पर अक्सर इस अदा के साथ देखी जाती हैं। पेरिस में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी हैं। अपनी मां की तरह आराध्या ने भी फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस कैरी की थी। कान फिल्म फेस्टिवल हो या पेरिस फैशन वीक ऐश्वर्या अपनी बेटी को जरूर साथ ले जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India designer Wendell Rodricks make fun on Aishwarya Rai Bachchan dress of  Paris fashion week
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं हालांकि इवेंट और कई मौकों पर वो स्पॉट होती रहती हैं। बीते दिनों ऐश्वर्या बेटी आराध्या के स्कूल पहुंची थीं। मां और बेटी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई थीं। ऐश्वर्या और आराध्या स्कूल के बाहर स्पॉट हुईं थीं। दरअसल वो बेटी के साथ मुंबई के बांद्रा में लंच करने गईं थीं। आराध्या को लेकर ऐश्वर्या सीधे कार में बैठ गईं। दोनों के चेहरे पर थकान साफ दिख रही थीं शायद इस वजह से उन्होंने पोज नहीं दिए। 

विज्ञापन
India designer Wendell Rodricks make fun on Aishwarya Rai Bachchan dress of  Paris fashion week
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में काम करती दिखाई देंगी। फिल्म का नाम Ponniyin Selvan है। इसे लायका प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो मां और बेटी दोनों के किरदार में दिखाई देंगी। ऐश्वर्या आखिरी बार अनिल कपूर-राज कुमार राव अभिनीत फिल्म फन्ने खां में नजर आयी थीं। 

यह भी पढ़ें- कल्कि ने बेबी बंप के साथ शेयर की पहली तस्वीर, चाहती हैं ब्वॉयफ्रेंड के बेटे की नार्मल डिलीवरी हो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed