फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: एक के बेटे ने की आत्महत्या तो एक का हुआ एक्सीडेंट, कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए इन सितारों के बच्चे

Mon, 02 May 2022 02:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 02 May 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
Indian Celebrities Who Lost Their Children At Young Age From Govinda To Shekhar Suman
शेखर सुमन, जगजीत सिंह, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को हमने हमेशा बड़े पर्दे पर कोई किरदार निभाते हुए देखा है। अपने अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना चुके ये अभिनेता असल जिंदगी में किन कठिनाइयों से गुजरते हैं, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। जनता के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करना इनका काम होता है और इसमें वह कोई कसर नहीं छोड़ते। इनकी असल जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बच्चों ने कई उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Indian Celebrities Who Lost Their Children At Young Age From Govinda To Shekhar Suman
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा
गोविंदा को बॉलीवुड के स्वैग मैन के रूप में जाना जाता है। अक्सर हमने फिल्मों के जरिए गोविंदा को लोगों को हंसाते हुए देखा है, लेकिन अपनी निजी जिंदगी में वह अपनी बच्ची को खोने का दुख झेल चुके हैं। उन्होंने अपनी चार साल की बच्ची को खो दिया था। दरअसल, बच्ची का जन्म समय से पहले हुआ था, जिसके कुछ महीने बाद ही उसका निधन हो गया। अब गोविंदा के दो बच्चें हैं टीना और यशवर्धन अहूजा।  

Indian Celebrities Who Lost Their Children At Young Age From Govinda To Shekhar Suman
जगजीत सिंह अपने पत्नी व बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

जगजीत सिंह
जगजीत सिंह और चित्रा ने अपने 18 साल के बेटे को 1990 में एक कार दुर्घटना में खो दिया था। इसके बाद दोनों ने संगीत की दुनिया से ब्रेक ले लिया, लेकिन एक साल बाद जगजीत सिंह वापस लौट आए। वह संगीत के माध्यम से अपना दुख व्यक्त करने लगे थे। पहली शादी से चित्रा की बेटी और जगजीत सिंह की सौतेली बेटी ने भी 2009 में असफल शादी के बाद आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Celebrities Who Lost Their Children At Young Age From Govinda To Shekhar Suman
कबीर बेदी अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर बेदी
बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने अब तक चार शादियां की हैं और वह दो बच्चों के पिता हैं। उनके एक बच्चे सिद्धार्थ को सिजोफ्रेनिया था, जिसके चलते उसने 26 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की, शायद यह उसकी किस्मत में नहीं था और उन्होंने उसे अपने बेटे को खो दिया।

विज्ञापन
Indian Celebrities Who Lost Their Children At Young Age From Govinda To Shekhar Suman
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर सुमन
1983 में अलका सुमन से शादी करने के बाद बॉलीवुड एंकर, निर्माता, अभिनेता और गायक शेखर सुमन दो बेटों आयुष और अध्ययन सुमन के पिता बने थे। अध्ययन सुमन जहां एक अभिनेता के रूप में फिल्मों में नजर आए थे, वहीं उनके बड़े बेटे आयुष ने महज 11 साल की उम्र में दिल की बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed