सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इंडियन आइडल 12: आदित्य नारायण ने बताया कब और कैसे होगा शो का फिनाले, कुछ ऐसी है तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Jul 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: Aditya Narayan Shares The Grand Finale Plans And It Will Leave Fans Excited
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडल का सीजन 12 पिछले कुछ दिनों से काफी विवादों में चल रहा है। तो वही दूसरी तरफ दर्शकों को शो के फिनाले का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों के चहेते कंटेस्टेंट्स अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस से उनका दिल जीत चुके हैं और यही वजह है कि लोगों को फिनाले का इंतजार है। सभी को जानना है कि आखिर शो का विजेता कौन होगा। खैर, इस बारे में तो अभी कोई खास जानकारी आई नहीं लेकिन शो के होस्ट आदित्य नारायण ने शो के फिनाले को लेकर कुछ खास बातें कही है। उन्होंने बताया है कि शो का फिनाले कब है और ये कैसे होने वाला है। 



आदित्य नारायण ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'सबसे पहले तो हम खुश है कि हम मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि, यहां पर भी हमारी कुछ सीमाएं तय है और हमें कुछ पाबंदियों के साथ शूटिंग करनी पड़ रही है। लेकिन हम बढ़िया और बड़ा फिनाले प्लान कर रहे हैं। जैसा कि हमारे कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं और वे सभी अच्छा गाते हैं। फिनाले में सभी जज होंगे और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।'

Trending Videos
Indian Idol 12: Aditya Narayan Shares The Grand Finale Plans And It Will Leave Fans Excited
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य ने आगे कहा, 'हमारे निर्माता सोनी, फ्रेमेंटल और टीसीटी पूरी टीम के साथ इस सीजन को मिले प्यार और सफलता से बहुत खुश हैं। यह शो पिछले कई सालों से लोग देखते आए हैं। ये सबसे अधिक देखा जाने वाला सिंगिंग रियलिटी शो हैं। हम सिर्फ शो की अच्छी चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं, शो को लेकर बढ़ रही नकारात्मकता के बारे में हम नहीं सोचेंगे। हम इस सीजन को प्यार और पूरी सकारात्मकता के साथ खत्म करना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12: Aditya Narayan Shares The Grand Finale Plans And It Will Leave Fans Excited
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

शो के होस्ट आदित्य ने ये भी बताया कि फिनाले 4 हफ्तों के बाद होने वाला है, जिसे लेकर सभी उत्साहित है। फिलहाल, फिनाले का इंतजार तो सभी को बेसब्री से है। इसके पहले आदित्य नारायण ने शो पर लगे पक्षपात के आरोपों पर अपना पक्ष रखा था।

Indian Idol 12: Aditya Narayan Shares The Grand Finale Plans And It Will Leave Fans Excited
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य नारायण ने कहा था, शो में कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए किसी पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि कंटेस्टेंट्स के बारे में अच्छी बातें कहने के लिए जजों पर कोई दबाव नहीं है। जो भी लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि उन्हें इंडियन आइडल कंटेस्टेंट्स के बारे में पॉजिटिव बोलने और तारीफ करने के लिए बोला गया, वो सभी कलीग और दोस्त हैं। 
 

विज्ञापन
Indian Idol 12: Aditya Narayan Shares The Grand Finale Plans And It Will Leave Fans Excited
आदित्य नारायण-अमित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य ने आगे कहा, 'मैं उन्हें आश्वासन देना चाहता हूं कि जब तक मैं 'इंडियन आइडल' होस्ट कर रहा हूं, तब तक उन्हें यहां किसी की भी फॉर्मैलिटी के लिए तारीफ करने की जरूरत नहीं है। आप जो हैं, वही रहिए। जो आप कहना चाहते हैं वही कहें। बस हमारे शो पर आइए और हमें अपना आशीर्वाद दीजिए। मैं सिर्फ अपने लिए बोलता हूं। मैं अन्य सीजनों के लिए नहीं बोल सकता क्योंकि तब टीम या प्रॉडक्शन एकदम अलग था।' बता दें कि 'इंडियन आइडल 12' के एक एपिसोड में गेस्ट जज बनकर आए किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने दावा किया था कि उन्हें कंटेस्टेंट्स की जबरदस्ती तारीफ करने के लिए कहा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed