सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस्सा: जब जैकी श्रॉफ को मारने आए थे गुंडे, पत्नी आयशा ने ही छुड़ा दिए थे छक्के

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 05 Jul 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Jackie shroff told a story how his wife ayesha shroff came to save him when gang came to thrash him
जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के बिंदास अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। जैकी फिल्मों में अब खलनायक और सह कलाकार के तौर पर नजर आते हैं। फिल्म में जैकी का रोल कितना ही छोटा या बड़ा क्यों ना हो वो हर हाल में दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। हाल ही में जैकी श्रॉफ रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में पहुंचे। उनके साथ बॉलीवु़ड के अन्ना यानि सुनील शेट्टी भी पहुंचे थे।शो में बॉलीवुड के दोनों शानदार कलाकारों ने खूब मस्ती की और एक से बढ़कर एक मजेदार किस्से भी सुनाए।



इसलिए अपनी पत्नी आयशा से डरते हैं जैकी श्रॉफ

शो के दौरान जैकी ने पत्नी आयशा श्रॉफ के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें और उनके दोस्त को आयशा ने एक गैंग से पिटने से बचाया था। दरअसल रियलिटी शो में जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी से शो के होस्ट राघव जुयाल ने पूछा कि क्या वो अपनी पत्नियों से डरते हैं? इसके जवाब में दोनों ने कहा हां। इसके साथ ही जैकी श्रॉफ ने एक बेहद ही मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वो अपनी बीवी से तब से डरते हैं जबसे उन्होंने पत्नी को गुंडों को पीटते देखा।

Trending Videos
Jackie shroff told a story how his wife ayesha shroff came to save him when gang came to thrash him
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ ने अपने ही अंदाज में किस्सा सुनाते हुए कहा, 'खाली नाम का दादा है भिड़ु। मैं हमेशा से डरता आया हूं, आज से नहीं पहले से। मैंने एक रोड पर फाइट करते हुए देखा है मेरी वाइफ को दोस्त के लिए। मेरा दोस्त और मेरे बीच कुछ बात हो गई, एक बड़ा गैंग आ गया हमको धोने के लिए तो मेरी पत्नी आई और उन गुंडों को ही पीट दिया, मैंने पहली बार अपनी पत्नी को देखा था धोते हुए। तब से डरता हूं'। ये किस्सा सभी को बहुत ही मजेदार लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie shroff told a story how his wife ayesha shroff came to save him when gang came to thrash him
जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें जैकी और आयशा की तो वो सिर्फ 13 साल की थीं जब उनकी जैकी से मुलाकात हुई थी। आयशा ने कहा था कि, 'हम दोनों एक रिकॉर्ड की दुकान पर मिले थे जहां हमने 2 मिनट बात की और फिर मैं घर आ गई। मैंने घर आकर अपनी मां से कहा था कि मैं एक ऐसे लड़के से मिली हूं जिससे मैं शादी करूंगी। इसके बाद मेरी 3 साल बाद फिर जैकी से मुलाकात हुई। हमारे बीच फिर से बातचीत शुरू हुई और हम अक्सर बाहर जाते थे'।

Jackie shroff told a story how his wife ayesha shroff came to save him when gang came to thrash him
जैकी श्रॉफ का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा ने आगे कहा था कि, 'जैकी से शादी करना मेरी जिंदगी का सबसे बढ़िया फैसला है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके जैसा पति मिला। वो दुनिया के सबसे अच्छे पति और सबसे अच्छे पिता हैं'। बता दें कि जैकी और आयशा के दोनों बच्चे कृष्णा और टाइगर लाइमलाइट में रहते हैं। जहां टाइगर बॉलीवुड अभिनेता हैं तो वहीं कृष्णा सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।

विज्ञापन
Jackie shroff told a story how his wife ayesha shroff came to save him when gang came to thrash him
जैकी श्रॉफ, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी आखिरी बार फिल्म 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा ने भी अहम किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली और ये फिल्म फ्लॉप रही। जैकी अब फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed