फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: माधुरी दीक्षित के ‘धक-धक’ गाने में कैसे आया ‘आउच’, अनुराधा पौडवाल ने बताया पूरा सच

Fri, 21 May 2021 02:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 21 May 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: Anuradha Paudwal Reveals the story behind 'Ouch' in Madhuri Dixit's 'Dhak Dhak Karne Laga'
अनुराधा पौडवाल ने बताया 'धक-धक' में 'आउच' का सच - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। शो अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। शो में टॉप नौ कंटेस्टेंट्स बचे हैं जो कि हर हफ्ते अपनी शानदार प्रस्तुति से ना केवल जजेस को बल्कि शो में बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज कराने वाली हस्तियों को भी अपना दीवाना बना रहे हैं। हालांकि बीते दिनों यह शो काफी विवादों में आ गया था। तब शो के एक एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने विवादित बयान दे दिया था। लेकिन आने वाले वीकेंड में रोमांस स्पेशल एपिसोड होगा जिसमें बतौर जज कुमार सानू (Kumar Sanu) और अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) दस्तक देंगे। जिसमें दोनों के कई राज और किस्सों पर से पर्दा उठेगा। साथ ही अनुराधा ने माधुरी दीक्षित के धक-धक गाने का भी पूरा सच बताया। बता दें कि इन एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। शो के कुछ प्रोमोज सोनी टीवी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। 

Indian Idol 12: Anuradha Paudwal Reveals the story behind 'Ouch' in Madhuri Dixit's 'Dhak Dhak Karne Laga'
इंडियन आइडल में अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अनुराधा पौडवाल अपने फिल्मी सफर और फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर करती नजर आएंगी। इनमें से एक मजेदार किस्सा फिल्म ‘बेटा’ के गाने ‘धक-धक करने लगा’ से जुड़ा है। शो में आशीष कुलकर्णी और सायली कांबले, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पर फिल्माए गाने ‘धक-धक करने लगा’ पर प्रस्तुति देंगे। दोनों की शानदार परफॉर्मेंस से कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल भी काफी खुश नजर आएंगे। 

Indian Idol 12: Anuradha Paudwal Reveals the story behind 'Ouch' in Madhuri Dixit's 'Dhak Dhak Karne Laga'
अनुराधा पौडवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराधा पौडवाल दोनों की परफॉर्मेंस पर कहती हैं, “मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि जैसे ही इन दोनों ने यह गाना शुरू किया और जितनी खूबसूरती से इसे गाया इन्होंने ये पिछला डेढ़ साल भुला दिया। आप लोगों ने बहुत-बहुत अच्छा गाया। आप पर भगवान की कृपा बनी रहे।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12: Anuradha Paudwal Reveals the story behind 'Ouch' in Madhuri Dixit's 'Dhak Dhak Karne Laga'
अनुराधा पौडवाल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अनुराधा इस गाने से जुड़ा एक किस्सा साझा करती हैं। उन्होंने कहा, “जब धक-धक गाने की रिकॉर्डिंग हो रही थी। मुझे उस दौरान कोलकाता के लिए ट्रैवल करना था, चार बजे की फ्लाइट थी, तो दो बजे मुझे निकलना था। मैंने आनंद जी को बोला था कि मुझे जल्दी निकलना है लेकिन रिहर्सल और म्यूजिशियंस में टाइम बहुत लग गया। तब मैंने कहा कि दो तो बज गए अब मुझे निकलना होगा। फिर इंदर जी ने कहा नहीं, नहीं मैम प्लीज इसको रिकॉर्ड करके जाइये, क्योंकि कल इसकी शूटिंग होनी है।”

विज्ञापन
Indian Idol 12: Anuradha Paudwal Reveals the story behind 'Ouch' in Madhuri Dixit's 'Dhak Dhak Karne Laga'
अनुराधा पौडवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराधा पौडवाल फिर रुक जाती है। वो आगे बताती हैं “उन्होंने सिखाना शुरू किया तो बोले कि शुरू में थोड़ा सिडक्टिव सा शब्द होना चाहिए। मुझे अच्छे से याद नहीं है कि क्या शब्द उन्होंने कहा था, लेकिन मैंने उनसे कहा कि नहीं-नहीं… मैं कहूंगी - आउच। लेकिन मैंने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि ये आउच ट्रेडमार्क बन जाएगा। माधुरी जी कहीं भी जाती हैं तो वह आउच ट्यून के साथ उनका स्वागत शुरू हो जाता है।”
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed