छोटे पर्दे का चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का सीजन 12 अपने ग्रैंड फिनाले को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो मे सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बचे हैं और फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन का विजेता कौन बनेगा। इसके साथ ही टीवी के इतिहास में पहली बार किसी रियलिटी शो का इतना लंबा प्रसारण किया जा रहा है। फिनाले के दौरान शो के तीनों जज और कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंसेस से सबको एंटरटेन कर रहे हैं। इस फिनाले को मजेदार बनाने के लिए यहां भारती सिंह पहुंची हैं। यहां भारती महारानी बनकर पहुंचीं। इस दौरान वह सायली कांबले के पिता के साथ फुल फ्लर्ट करती नजर आईं। जैसे ही सायली के पिता स्टेज पर आते हैं तो भारती उनके माथे पर किस करती हैं। सायली के पिता खूब हंसते हैं। वहीं, सायली की मां दोनों के बीच में आती हैं और उन्हें साइड में लेकर जाती हैं। लेकिन भारती यहीं नहीं रुकीं।
Indian Idol 12 Finale: भारती सिंह ने खींची सायली कांबले के पापा की टांग, मंच पर सभी के सामने कर दिया किस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह कहती हैं कि इसमें जलने वाली क्या बात है लो मैं आपको भी कर दूं। वह कहती हैं चुंबक की तरह मुझे खींच ले और फिर वह सायली के पिता से चिपक जाती हैं। सायली की मां फिर आती हैं और कहती हैं कितनी बार बोल रही हूं फिर भी चिपक रही हो। सभी इस मोमेंट को खूब एंजॉय करते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इसके साथ ही शो में कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक धमाकेदार परफॉरमेंस देते नजर आ रहे है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें शो के मशहूर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन एक के बाद एक जबरदस्त परफॉरमेंस देते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले पवन 'काफिराना' गाना गाते नजर आते हैं जिससे माहौल रोमांटिक हो जाता। इसके बाद वो 'नादान परिंदे' और 'साड्डा हक' गाने से सबके दिल में जोश भर देते हैं।
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में इस बार संगीत जगत के कई दिग्गज सिंगर नजर आए। इस खास मौके पर अल्का यागनिक, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया, राघव सच्चर, विशाल ददलानी, मीका सिंह सहित कई सितारे शामिल होंगे। ये सभी सिंगर्स और कम्पोजर्स शो के फाइनलिस्ट के साथ परफॉर्म करेंगे। 'इंडियन आइडल 12' के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने बताया था कि 15 अगस्त की रात को 12 बजे विनर का नाम अनाउंस किया जाएगा।