{"_id":"60f528848ebc3e5f2e56a5ff","slug":"indian-idol-12-when-dharmendra-closeness-with-anita-raaj-now-this-iconic-on-screen-duo-romance-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: सालों बाद धर्मेंद्र ने फरमाया अनीता राज संग इश्क, कभी उड़ी थीं दोनों के अफेयर की खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल 12: सालों बाद धर्मेंद्र ने फरमाया अनीता राज संग इश्क, कभी उड़ी थीं दोनों के अफेयर की खबरें
धर्मेंद्र और अनीता राज के एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इस सुपरहिट जोड़ी की इंडियन आइडल 12 में सालों बाद वापसी हुई। दोनों बतौर गेस्ट शो का हिस्सा बने। इस दौरान धर्मेंद्र और अनीता राज ने शूटिंग से जुड़े कई किस्से भी शेयर किए।
शूटिंग के दौरान अनीता राज और धर्मेंद्र के बीच अफेयर की खबरें आईं
सिने प्रेमियों को तो ये बात बखूबी मालूम ही होगी कि एक समय में 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अनीता राज का नाम धर्मेंद्र संग जुड़ा था। शो में अनीता ने बताया कि कैसे वो धर्मेंद्र का नाम सुनकर नर्वस हो गई थीं। दोनों ने पहली बार 'नौकर बीवी का' फिल्म में काम किया था। 'नौकर बीवी का' फिल्म की शूटिंग के दौरान अनीता राज और धर्मेंद्र के बीच अफेयर की खबरें आईं।
2 of 5
धर्मेंद्र और अनीता राज
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब एक बार फिर इंडियन आइडल 12 में दोनों का रोमांस देखने को मिला। मंच पर ही धर्मेंद्र ने अनीता का हाथ पकड़ा और रोमांस करने का तरीका बनाया। इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने अनीता को गजरा भी पहनाया। फैंस के लिए ये लम्हा काफी रोमांचक रहा।
3 of 5
धर्मेंद्र और अनीता राज
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान धर्मेंद्र ने कहा भा कि वे 19 साल की उम्र में रोमांस कर रहे हैं। इस उम्र में भी इश्क प्यार हो गया है। इसके बाद जवाब में अनीता राज ने उन्हें गुलाब दिया। धर्मेंद्र ने इस दौरान ये भी कहा कि, जब दूसरी जगह मेरा चक्कर चल गया तब ये आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धर्मेंद्र और अनीता राज
- फोटो : ट्विटर
हालांकि धर्मेंद्र और अनीता राज का प्यार किसी अंजाम तक नहीं पहुंचा, लेकिन इस कहानी ने चर्चा खूब बटोरी। कहा जाता है जब ये मामला हेमा मालिनी को पता चला तो देओल परिवार में बखेड़ा खड़ा हो गया। इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र को अनीता राज से दूर रहने की साफ हिदायत दे दी। हालांकि ये सभी किस्से ही कहे जाते हैं। धर्मेंद्र और अनीता राज ने कभी इस रिलेशन पर बात नहीं की।
विज्ञापन
5 of 5
अनीता राज
- फोटो : अमर उजाला
विवादों से दूर रहने के लिए अनीता ने फिल्म 'करिश्मा कुदरत का' के डायरेक्टर सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अनीता टीवी सीरियल्स में नजर आईं। इन सीरियल्स में 'माया', '24', 'तुम्हारी पाखी', 'एक था राजा एक थी रानी', 'ईना मीना डीका' शामिल है। अनीता अब 58 साल की हैं वहीं धर्मेंद्र 85 साल के हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।