सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज से कलाकारों का लुक जारी होने के बाद से फैंस इसके टीजर का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब निर्माताओं ने सीरीज का टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। रोहित शेट्टी की इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
Indian Police Force: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर रिलीज, वर्दी पहने एक्शन अवतार में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'इंडियन पुलिस फोर्स' के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय पुलिस की वर्दी में नजर आए, जो देश को दुश्मनों से बचाने के लिए मर-मिटने का जज्बा रखते हैं। टीजर की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक शहर में बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई मासूमों की जान जा चुकी है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा आतंकवादियों के इरादों पर पानी फेरना चाहते हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय सिद्धार्थ के साथ देश को आतंकवादियों से बचाने के मिशन पर हैं।
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- 'भाभी 2'
सीरीज के टीजर को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, आपके सामने अपना पहला एक्शन से भरपूर शो इंडियन पुलिस फोर्स लाने के लिए उत्साहित हूं। पुलिस जगत के उस्ताद रोहित शेट्टी के साथ नई वर्दी में वापस आ गया हूं। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर 19 जनवरी को जरूर देखें।
View this post on Instagram
A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)
Prakash Raj: प्रकाश राज ने बताया सफल करियर के लिए नहीं कोई विशेष कोड, कहा- 'सिनेमा में नहीं है निष्पक्ष खेल'
सात भाग की हाई-ऑक्टेन एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' रोहित शेट्टी के डिजिटल निर्देशन की पहली फिल्म है। सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक पुलिस के रूप में पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है। साथ ही शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और ललित परिमू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। यह सात भाग की एक्शन से भरपूर सीरीज सिद्धार्थ मल्होत्रा के ओटीटी डेब्यू का भी प्रतीक है। रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश के जरिए निर्देशित 'इंडियन पुलिस फोर्स' भारतीय पुलिस अधिकारियों के लिए एक श्रद्धांजलि है।
Prakash Raj: प्रकाश राज ने बताया सफल करियर के लिए नहीं कोई विशेष कोड, कहा- 'सिनेमा में नहीं है निष्पक्ष खेल'
हाई-ऑक्टेन एक्शन ब्लॉकबस्टर पेश करने में रोहित शेट्टी के कौशल और सफलता के साथ अमेजन ओरिजिनल सीरीज पुलिस जगत में एक नया बेंचमार्क बनाने के लिए तैयार है। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का प्रीमियर 19 जनवरी 2024 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से होने वाला है।
Ali Fazal: अली फजल ने 'फुकरे' के सेट पर पत्नी ऋचा को ऐसा किया था इंप्रेस, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा