सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- 'भाभी 2'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Dec 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri Posted PhotoS in Purple Saree and now fans calling her Bhabhi 2
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'एनिमल' के लिए तृप्ति डिमरी की इन दिनों जमकर तारीफ हो रही हैं। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति का अलग ही अंदाज नजर आया है। रणबीर कपूर के साथ उन्होंने इंटीमेट सीन दिए हैं। इस फिल्म के बाद तृप्ति नेशनल क्रश बन गई हैं और उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या बेतहाशा बढ़ती जा रही है। अभिनेत्री भी हर दिन स्टाइलिश फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में, उन्होंने साड़ी पहने अपनी तस्वीरें शेयर की तों, यूजर्स उन्हें 'भाभी 2' कहकर बुलाने लगे।

Trending Videos
Animal actress Triptii Dimri Posted PhotoS in Purple Saree and now fans calling her Bhabhi 2
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

'एनिमल' ने रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के करियर को तो नई ऊंचाईयां दी ही हैं, लेकिन तृप्ति डमरी को भी कम फायदा नहीं हुआ है। बेशक फिल्म में उनकी भूमिका छोटी रही, लेकिन फिल्म के रिलीज के बाद उन्हें 'नेशनल क्रश' घोषित कर दिया गया। बता दें कि फिल्म में तृप्ति ने जोया का रोल अदा किया है। दर्शकों को उनका रोल इतना पसंद आया है कि वे अब 'भाभी 2' के नाम से बुलाने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri Posted PhotoS in Purple Saree and now fans calling her Bhabhi 2
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, तृप्ति ने अपने आधिकारिक सोशल मिडिया अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की। इसमें वे बैंगनी रंग की साड़ी और काले रंग की सितारों वाली ब्लाउज में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अभिनेत्री ने बालों का मेसी-बन बांध रखा है और चेहरे पर एक सुंदर सी मुस्कान ओढ़ रखी है। 
Prabhas Salaar Part 1: प्रभास और इलियाना के बीच क्या था, रिलेशनशिप या सिचुएशनशिप? पढ़िए चार चर्चित किस्से

Animal actress Triptii Dimri Posted PhotoS in Purple Saree and now fans calling her Bhabhi 2
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें तृप्ति डिमरी की वो तस्वीर शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई है। अभिनेत्री के फॉलोअर्स पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें 'भाभी 2' कह रहा है तो कोई, 'नेशनल क्रश ' और कोई 'जोया भाभी 2' और 'ये तो लैला हैं' जैसे नामों से पुकार रहा है।
Ali Fazal: अली फजल ने 'फुकरे' के सेट पर पत्नी ऋचा को ऐसा किया था इंप्रेस, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri Posted PhotoS in Purple Saree and now fans calling her Bhabhi 2
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स से मिल रहे प्यार को लेकर तृप्ति की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में भी कहा था, 'मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि 'जोया' के किरदार को इतना पसंद किया जाएगा। इस तरह से सोशल मिडिया पर मेरे फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं, उससे समझ आ रहा है कि मैं दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुई हूं।' बता दें 'एनिमल' से पहले तृप्ति डिमरी 'कला' और 'बुलबुल' जैसी फिल्मों से तारीफ बटोर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'मेरे महबूब मेरे सनम' है।
Prakash Raj: प्रकाश राज ने बताया सफल करियर के लिए नहीं कोई विशेष कोड, कहा- 'सिनेमा में नहीं है निष्पक्ष खेल'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed