{"_id":"657d3bdf97d1ad6eae03079b","slug":"prakash-raj-reveals-no-fair-play-in-cinema-says-people-like-him-are-monopolizing-the-industry-2023-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prakash Raj: प्रकाश राज ने बताया सफल करियर के लिए नहीं कोई विशेष कोड, कहा- 'सिनेमा में नहीं है निष्पक्ष खेल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prakash Raj: प्रकाश राज ने बताया सफल करियर के लिए नहीं कोई विशेष कोड, कहा- 'सिनेमा में नहीं है निष्पक्ष खेल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:26 AM IST
सार
उन्होंने आगे कहा, 'एक अभिनेता बनने के लिए, आपको यह तय करना होगा कि आप कहां बनना चाहते हैं, केवल सिनेमा में, या आप दूसरों की तरह अभिव्यक्त करना या लोकप्रिय बनना चाहते हैं, आपका एजेंडा क्या है?'
विज्ञापन
1 of 5
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज पिछले 40 वर्षो से भारतीय सिनेमा में सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि कोई विशेष कोड नहीं है जिसे अभिनेता अपने करियर में सफल हो सकें। अभिनेता ने कहा कि सिनेमा में कोई निष्पक्ष खेल नहीं है। उनके जैसे लोग इंडस्ट्री पर एकाधिकार जमा रहे हैं। क्योंकि उन्हें भी जीवित रहने की जरूरत है।
2 of 5
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज से एक बातचीत के दौरान, 'जब वह कोड पूछा गया, जिसे उभरते कलाकार अपने सफल करियर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसपर उन्होंने कहा, किसी के पास इसका जवाब नहीं है क्योंकि इसमें कोई निष्पक्ष खेल नहीं है। एक तो यह कि आप सोचते हैं कि आप सिनेमा में आने के योग्य हैं या शायद नहीं हैं, लेकिन यह हमें कौन बताएगा। या फिर कोई आपको इसके योग्य समझता है और तराशता है, आपको उसके अनुरूप ढालता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'एक अभिनेता बनने के लिए, आपको यह तय करना होगा कि आप कहां बनना चाहते हैं, केवल सिनेमा में, या आप दूसरों की तरह अभिव्यक्त करना या लोकप्रिय बनना चाहते हैं, आपका एजेंडा क्या है?' प्रकाश राज ने कहा, 'मेरे जैसे लोग एक करोड़ उदाहरणों में से एक हैं, जहां मुझे सही सलाहकार मिले। मुझे के बालाचंदर मिले। उनके बाद, इसका श्रेय मुझे जाना चाहिए। क्योंकि मैंने उस अवसर का उपयोग किया। हर खिड़की, स्थान या मंच पर जो उन्होंने दिया, मैं हमेशा कहता था कि क्या मुझे 10 और फिल्में मिलेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रकाश राज
- फोटो : social media
प्रकाश राज ने कहा, 'मेरे जैसे लोग, हम इस पर इतना एकाधिकार जमा लेते हैं कि हम दूसरों को आने की अनुमति नहीं देते हैं। क्योंकि यह हमारा अस्तित्व है। कभी-कभी, निर्देशक और लेखक भी कहते हैं कि जब हमारे पास पहले से ही एक रेडीमेड साथी है, तो हमें किसी और को क्यों ढूंढना है, हम उसे अधिक भुगतान करेंगे और उसे कुछ और फिल्में देंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज का मानना है कि ओटीटी स्पेस के बढ़ने के बाद चीजें थोड़ी बदल गई हैं। उन्होंने कहा, 'लोग अब केवल लोकप्रिय अभिनेताओं को ही नहीं देख रहे हैं। जो कोई भी अच्छी कहानी सुनाता है वह आज लोकप्रिय हो रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।