सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी शुरू होने से पहले दबी जुबान में यह चर्चा हो रही थी कि ऐश्वर्या राय शरीक होंगी या नहीं। यह बात इसलिए उठी क्योंकि ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर के बीच पिछले 9 साल से मनमुटाव की खबरें सामने आ रही थीं। मगर सोनम कपूर ने जब खुद ऐश्वर्या को फोनकर शादी का न्योता दिया, फिर भी पूर्व मिस वर्ल्ड शादी में नहीं पहुंचीं। जबकि शादी में उनके पति अभिषेक, ननद श्वेता बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन शरीक हुए थे।
9 साल की कड़वाहट भूलकर सोनम की पार्टी में पहुंचीं थीं ऐश्वर्या, पार्टी में किया ऐसा बर्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, रिसेप्शन पार्टी में शरीक होकर ऐश्वर्या राय ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। वह पति अभिषेक बच्चन का हाथ थामे पार्टी में पहुंचीं। वह उनके साथ पोज भी दे रही थीं। चेहरे पर पूरे वक्त मुस्कुराहट भी खिली रही। तभी अचानक अभिषेक बच्चन उन्हें वहीं अकेला छोड़कर चले गए।
A post shared by 🌟Aishwarya Rai Bachchan🌟 (@aishwaryarai_beauti) on
एक तरफ जहां सोनम कपूर की पार्टी में तमाम सितारे इस तरह डांस कर रहे थे कि वह रात उनकी जिंदगी की आखिरी रात थी, वहीं, दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय डांस फ्लोर से दूर रहीं। हालांकि, वह दूल्हा-दुल्हन के परिवारवालों का अभिवादन करने से पीछे नहीं हटीं। पार्टी के अंदर से एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें एक्ट्रेस नजर आ रही हैं।
A post shared by DIVA (@celebrityviralworld) on