सोशल मीडिया पर सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं सेलेब्स के खास इंस्टाग्राम पोस्ट्स। इस पैकेज में देखिए नोरा फतेही के नए डांस टीजर से लेकर उर्वशी रौतेला तक के लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटोज।
गौरी खान के साथ नजर आईं सुहाना तो काजोल ने खेला सिंदूर, देखें सेलेब्स के INSTAGRAM पोस्ट
सुहाना खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की पत्नी गौरी का आज बर्थडे है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सुहाना खान के एक फैन पेज ने सुहाना की मां गौरी के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में एक तरफ जहां सुहाना काफी बिंदास लग रही हैं तो वहीं गौरी भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
Happy birthday to @gaurikhan ❤ #Suhanakhan #gaurikhan #likemotherlikedaughter
A post shared by suhana khan ( READ BIO PLS👇) (@suhanakha2) on
नोरा फतेही
नोरा फतेही अपने डांस से किसी का भी दिल जीत सकती हैं। सत्यमेव जयते में सुपरहिट गाना दिलबर से सफलता का स्वाद चखने वालीं नोरा अब पीछे मुड़कर नहीं देख रही हैं और लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में अब नोरा अपने अगले गाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि नोरा का अगला गाना फिल्म मरजावां में देखने को मिलेगा। हालांकि नोरा ने इसका टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही बताया है कि गाना 10 अक्टूबर को रिलीज होगा।
View this post on Instagram
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
कुछ वक्त पहले ही अभिनेता अर्जुन रामपाल की मॉडल-एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स मां बनी हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से ही वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब गैब्रिएला का एक नया फोटो सामने आया है। इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हुई इस फोटो में गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स काफी 'बोल्ड एंड बिंदास' अंदाज में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on
काजोल
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने दशमी का खास पर्व न सिर्फ अपने परिवार बल्कि दोस्तों के साथ भी जमकर मनाया। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में काजोल के साथ करण जौहर और उनकी बहन भी नजर आ रही हैं। बता दें कि दशमी वाले दिन इस उत्सव को सिंदूर खेला के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के चरणों और माथे पर सिंदूर लगाकर सभी सुहागन स्त्रियां भी सिंदूर से खेलती है।
View this post on Instagram
Started off all clean and bright..... swipe to see the madness 🤸♂️🤣
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
