अंतरराष्ट्रीय बिकिनी दिवस को 5 जुलाई को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी दिन सन 1946 में पेरिस के फैशन डिजाइनर लुईस रियर्ड बिकिनी स्टाइल ड्रेस को लोगों के सामने लाए थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस बीच बिकनी का प्रचलन जमकर रहता है। बॉलीवुड में आज के समय को बहुत मॉडर्न माना जाता है क्योंकि अब अभिनेत्रियां पर्दे पर खुलकर बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। हालांकि बड़े पर्दे पर बोल्ड अंदाज में नजर आना या बिकिनी पहनना कोई नई बात नहीं है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब एक्ट्रेस ऐसे सीन देने से परहेज किया करती थीं। लेकिन यहां पर भी समय के साथ कुछ अलग सा दिखना एक्ट्रेस को अच्छा लगने लगा।
पुराने जमाने की इन अभिनेत्रियों ने बिकिनी पहन मचाया हंगामा, किसी पर लगा बैन तो किसी की फोटो ब्लैक में बिकी
शर्मिला टैगोर
गुजरे जमाने की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा शर्मिला भी बड़े पर्दे पर बिकिनी पहने नजर आ चुकी हैं। अपने दौर में शर्मिला ने कई बार बिकिनी फोटोशूट करवाया था। फिल्म एन ईवनिंग इन पेरिस में शर्मिला के बिकिनी सीन्स ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं थीं।
जीनत अमान
जीनत को बॉलीवुड की बिंदास और बोल्ड अदाकारा माना जाता था। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मों में बिकिनी पहनकर सीन दिए थे। उस दौर में जब ज्यादातर बोल्ड किरदार सिर्फ खलनायिकाएं हीं निभाती थीं तब बिकिनी फोटोशूट और बोल्ड सीन देकर जीनत अमान ने हंगामा मचा दिया था।
डिंपल कपाड़िया बहुत कम उम्र में बॉलीवुड में पॉपुलर हो गईं। डिंपल कपाड़िया बिकिनी सीन के लिए काफी पॉपुलर थीं। यहां तक की 'बॉबी' में वह टॉपलेस भी हुईं। हालांकि, राजेश खन्ना से शादी के बाद उन्हें फिल्में छोड़नी पड़ी। जल्द ही उनका रिश्ता टूट गया और उन्होंने बॉलीवुड में दोबारा एंट्री ली।
बोल्ड और खूबसूरत अदाओं के लिए मशहूर परवीन बाबी का जीवन विवादों से भरा रहा है। परवीन भी उन बहुत कम अभिनेत्रियों में से एक थीं जो सिल्वर स्क्रीन पर स्किन दिखाने से नहीं कतराती थीं। अपनी फिल्म ये 'नज़दीकियां' में दिवंगत अभिनेत्री काले रंग के टू-पीस स्विम सूट में हॉट लुक में नजर आई थीं।
