फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिछले एक साल में श्रीदेवी ही नहीं इन 5 महिला सेलिब्रिटीज ने भी छोड़ दी दुनिया, अब रह गई केवल यादें

Thu, 08 Mar 2018 08:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
international women day 5 women celebrities died this year
sridevi

पिछले एक साल में कई महिला सेलिब्रिटीज ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमेन्स डे है। इस मौके पर चलिए हम आपको बताते हैं ऐसी ही 5 महिलाओं के बारे में जिन्होंने दुनिया छोड़ दी। सबसे पहले बात करते हैं श्रीदेवी की। जिनके जाने से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ सभी सदमे में हैं। 24 फरवरी को एक्ट्रेस श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में दुबई के एक होटल में मौत हो गई। पहले खबर यह आई कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में 'दुर्घटनावश' डूबने से हुई थी। उनके शरीर में शराब के अंश पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब की वजह से श्रीदेवी बाथरूम में अपना संतुलन खो बैठीं और बाथटब में गिरकर उनकी मौत हो गई। 

international women day 5 women celebrities died this year
शम्मी

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शम्मी का 6 मार्च को निधन हो गया। शम्मी 87 साल की थीं। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उन्होंने अपने मुंबई के जुहू सर्कल स्थित घर में अंतिम सांस ली। शम्मी ने फिल्म 'कुली नंबर 1' 'खुदा गवाह', 'हम', 'अर्थ', 'द बर्निंग ट्रेन', 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा टीवी के पॉपुलर सीरियल 'देख भाई देख' में भी उनका अहम रोल था।  

international women day 5 women celebrities died this year
Reema Lagoo

हिंदी फिल्मों में निरुपा रॉय के बाद किसी ने अगर मां के किरदार को रुपहले पर्दे पर पूरी शिद्दत से निभाया है तो वह रीमा लागू ही थीं। रीमा लागू का निधन 18 मई 2017 को हुआ। उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'वास्तव', 'कल हो ना हो', 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्में की। जिनकी सफलता में रीमा लागू का बहुत बड़ा योगदान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
international women day 5 women celebrities died this year
सोनिका चौहान

मॉडल से अभिनेत्री बनीं सोनिका सिमोन सिंह चौहान का निधन 29 अप्रैल 2017 को 27 साल की उम्र में हुआ था। उनकी मौत एक कार दुर्घटना में हुई थी। सिमोन सिंह ने फेमिना मिस इंडिया में भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
international women day 5 women celebrities died this year
रेखा सिंधु

मई 2017 में कन्नड़ अभिनेत्री रेखा सिंधू की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। यह एक्सीडेंट चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे पर हुआ। रेखा तमिल और कन्नड़ टीवी शो में काफी लोकप्रिय थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed