फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Womens Day: फिल्मों में एक्ट्रेस के 5 ऐसे दमदार किरदार जो मिसाल बन गए

Thu, 08 Mar 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
These 5 women oriented roles in film should watch this womens day
womens day

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है इस मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें महिलाओं के किरदार ने छाप छोड़ी। चाहे सकारात्मक किरदार हो या फिर नकारात्मक। बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में कुछ ऐसे किरदार नजर आए हैं जो महिलाओं के कई रूप की कहानी को बयां करते हैं।

These 5 women oriented roles in film should watch this womens day
queen
क्वीन कहानी है दिल्ली में रहने वाली लड़की रानी की। बॉलीवुड में इस तरह की फिल्म और वह भी महिला किरदार को लेकर बनाने का साहस फिल्ममेकर नहीं कर पाते हैं और इस मायने में विकास बहल निर्देशित फिल्म 'क्वीन' अनोखी है। रानी के किरदार में जान डाली है एक्ट्रेस कंगना रनौत ने। इसी फिल्म के लिए कंगना को दूसरी बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म में कंगना रानी के किरदार में हैं जो कि मंगेतर के ठुकराए जाने के बाद भी हार नहीं मानती और अकेले हनीमून पर निकल पड़ती है और फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।
 
These 5 women oriented roles in film should watch this womens day
Priyanka Chopra
फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका ने सोनिया रॉय नाम की लड़की का नेगेटिव रोल अदा किया था। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा अक्षय कुमार और करीना कपूर भी थे। प्रियंका का किरदार एक ऐसी लड़की का था जो बहुत महत्वकांक्षी होती है जिसे जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए किसी भी हद तक गुजरने में कोई परहेज नहीं होता। 14 साल पहले आई इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 women oriented roles in film should watch this womens day
mom

इंग्लिश विग्लिश के बाद श्रीदेवी ने मॉम फिल्म में अपना जलवा बरकरार रखा था। यह फिल्म 2017 में आई थी। फिल्म में श्रीदेवी देवकी सबरवाल नाम की एक ऐसी मां के किरदार में हैं जो अपनी बेटी के साथ हुई बदसलूकी का बदला लेने के लिए सारी हदों को पार कर देती हैं और खुद खूनी बन जाती है। 

विज्ञापन
These 5 women oriented roles in film should watch this womens day
kahani
साल  2012 में आई फिल्म कहानी में विद्या बागची नाम की एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में विद्या बालन ने जिस अभिनय की मिसाल दी वो तारीफ के काबिल है।  अपने गुमशुदा पति की तलाश में कोलकता में खूब कत्लेआम मचाया मचाने वाली विद्या बागची ने अपने रोल को जिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed