फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: कभी डराती तो कभी रिझाती हैं ये महिला खलनायक, इनके अभिनय की फैंस आज भी करते हैं तारीफ

Wed, 08 Mar 2023 08:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Mar 2023 08:44 AM IST
विज्ञापन
International Womens Day 2023 Bollywood actress played Villain role amazingly well Lalita Pawar Bindu Desai
इन एक्ट्रेस ने बखूबी अदा किए नेगेटिव रोल - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड फिल्मों में जब भी विलेन की बात आती है तो लोगों के दिमाग में पुरुष किरदार ही आता है। ऐसा होना भी वाजिब है, क्योंकि विलेन के नाम पर इंडस्ट्री में पुरुषों की ही छवि बनी हुई है। महिलाएं अक्सर हीरोइन के रोल में ही देखी जाती हैं, लेकिन महिला दिवस के मौके पर आज इस लेख में हम आपको इंडस्ट्री की उन महिला खलनायकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अभिनय आज भी हैरान कर देता है। आइए जानते हैं उन महिला खलनायकों के बारे में।

International Womens Day 2023 Bollywood actress played Villain role amazingly well Lalita Pawar Bindu Desai
बिंदु देसाई - फोटो : social media

बिंदु देसाई

बिंदु देसाई बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। बिंदु का जन्म 17 अप्रैल 1941 के दिन गुजराती परिवार में हुआ। ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड से बिंदु का कनेक्शन पहले से था, जिसकी वजह से उन्हें पहली फिल्म ‘अनपढ़’ मिली। इस फिल्म में उन्होंने अनपढ़ मां की पढ़ी-लिखी बेटी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘दो रास्ते’ ऑफर हुई। इस फिल्म में नेगेटिव रोल ने दर्शकों के बीच उनकी पहचान बना दी।

International Womens Day 2023 Bollywood actress played Villain role amazingly well Lalita Pawar Bindu Desai
ललिता पवार - फोटो : social media

ललिता पवार

अपने फिल्मी करियर में ललिता पवार ने काफी उतार-चढ़ाव देखे। आज भी जब सास के किरदार की बात होती है तो लोगों की जुबान पर सबसे पहले उनका नाम आता है। ललिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। साल 1942 में आई फिल्म ‘जंग-ए-आजादी’ में शूटिंग के दौरान भगवान दादा ने ऐसा थप्पड़ जड़ दिया कि उनकी एक आंख हमेशा के लिए खराब हो गई। इसके बाद वह नेगेटिव किरदार में नजर आने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Womens Day 2023 Bollywood actress played Villain role amazingly well Lalita Pawar Bindu Desai
मनोरमा - फोटो : social media

मनोरमा

अभिनेत्री मनोरमा ने फिल्म इंडस्ट्री में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनका असली नाम एरिन इसाक डेनियल था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। 1948 के बाद से मनोरमा को नेगेटिव और कॉमेडी रोल मिलने लगे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज भी लोग उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते हैं।

विज्ञापन
International Womens Day 2023 Bollywood actress played Villain role amazingly well Lalita Pawar Bindu Desai
नादिरा - फोटो : social media

नादिरा

जब भी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात की जाएगी, उसमें नादिरा का नाम जरूर शुमार होगा। नादिरा ने 19 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। नादिरा ने अपने फिल्मी करियर में काफी नेगेटिव रोल किए। अपनी सफलता और लोकप्रियता के बावजूद उन्होंने अकेले ही अपना जीवन गुजारा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed