फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर करने वाली हैं बॉलीवुड में एंट्री, इंटरनेट पर वायरल हो रहा VIDEO

Sun, 26 Nov 2017 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
टीम डिजिटल/ नोएडा Updated Sun, 26 Nov 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
Internet is buzzing with dance steps of Miss world 2017 Manushi Chhillar
दुनियाभर में भारत का झंडा बुलंद करने वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर स्वदेश लौट आई हैं। शनिवार देर रात करीब 1 बजे मुंबई पहुंची मानुषी का मुंबई एयरपोर्ट में ग्रैंड वेलकम किया गया। चर्चा आम है कि लारा दत्ता, सुष्मिता सेन, प्रियंका चोपड़ा, दिया मिर्जा की तरह ही क्या मानुषी भी बॉलीवुड में एंट्री करेंगी...
Internet is buzzing with dance steps of Miss world 2017 Manushi Chhillar
कयासों का दौर गर्म है कि एमबीबीएस की छात्रा रहीं मानुषी बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। हो भी क्यों न खूबसूरत चेहरा, आकर्षक फिगर और दिलकश अंदाज किसी भी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं। जरा इंटरनेट पर वायरल हो रहे मिस वर्ल्ड के स्टेज का ये वीडियो देखिए

Internet is buzzing with dance steps of Miss world 2017 Manushi Chhillar
इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो मिल वर्ल्ड के टैलेंट राउंड के दौरान का है। जहां मानुषी ने बॉलीवुड फिल्म 'रामलीला-गोलियों की रासलीला' के गाने नगाड़ा संग ढोल बाजे पर डांस किया। यह गाना फिल्म में ‌दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Internet is buzzing with dance steps of Miss world 2017 Manushi Chhillar
इस गाने पर मानुषी ने जो बेहतरीन डांस किया उसके सभी कायल हो गए। और हों भी क्यों न आखिर मानुषी ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं। इस डांस को देखकर आप भी कहेंगे कि मानुषी फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Internet is buzzing with dance steps of Miss world 2017 Manushi Chhillar
एक सच ये भी है क‌ि मानुषी अपनी डॉक्टर की पढ़ाई भी पूरी करना चाहती हैं और गैर-लाभकारी अस्पतालों का एक चेन भी खोलना चाहती हैं जो ग्रामीण इलाकों में हो। हमारी ओर से मानुषी को अभी से उनके करियर के लिए शुभकामनाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed