फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीआर में अंग्रेजी मीडियम की एडवांस बुकिंग में उछाल, दिल्ली के सिनेमाघर बंद होने के साइड इफेक्ट्स

Fri, 13 Mar 2020 11:34 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 13 Mar 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Irrfan khan and Kareena Kapoor Starrer Angrezi Medium gets High Advance Booking in NCR and Mumbai
Angrezi Medium - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा में अपनी खास अदाकारी के चलते एक अलग ही प्रशंसक वर्ग तैयार कर चुके अभिनेता इरफान खान की नई फिल्म अंग्रेजी मीडियम की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग उत्तर प्रदेश और मुंबई वितरण क्षेत्रों में हुई है। राजधानी दिल्ली के सिनेमाघर हालांकि शुक्रवार से लेकर 31 मार्च तक बंद हो चुके हैं लेकिन फिल्म को मिल रही जबर्दस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए इसके निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज न टालकर इसे तय तारीख पर ही रिलीज करने का फैसला किया है।

Irrfan khan and Kareena Kapoor Starrer Angrezi Medium gets High Advance Booking in NCR and Mumbai
'अंग्रेजी मीडियम' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अंग्रेजी मीडियम एक पिता के अपनी बेटी के सपने पूरे करने की जिद की कहानी है। ये कहानी दो भाइयों के आपसी प्रेम को भी बहुत ही खूबसूरती से बयान करती है। फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया इसे जीवन के रंगों का इंद्रधनुष बताते हैं और वह ये मानते हैं कि इस फिल्म की कहानी के एहसास ने उनको भी बतौर इंसान काफी कुछ बदल दिया है।

Irrfan khan and Kareena Kapoor Starrer Angrezi Medium gets High Advance Booking in NCR and Mumbai
सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जब से कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित किया है तब से तमाम बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट में फेरबदल हुआ है। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के अलावा विन डीजल की फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की रिलीज स्थगित की जा चुकी है। बहुचर्चित फिल्म ए क्वाइट प्लेस की सीक्वेल का प्रीमियर भी इसी के चलते रद्द कर दिया गया। जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म नो टाइम टू डाइ की रिलीज भी नवंबर तक आगे खिसक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan khan and Kareena Kapoor Starrer Angrezi Medium gets High Advance Booking in NCR and Mumbai
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बीच इरफान खान, दीपक डोबरियाल, करीना कपूर और राधिका मदान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम गुरुवार को खाड़ी देशों में रिलीज कर दी गई। दुबई में फिल्म ने पहले दिन जबर्दस्त कारोबार किया और शुक्रवार के तमाम शोज वहां पहले से हाउस फुल हो चुके हैं। भारत में भी उत्तर प्रदेश में फिल्म की अच्छी एडवांस बुकिंग हुई है। दिल्ली के सिनेमाघर बंद होने के एलान बाद नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव के सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग में एकदम से करीब 30 फीसदी उछाल दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Irrfan khan and Kareena Kapoor Starrer Angrezi Medium gets High Advance Booking in NCR and Mumbai
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म अंग्रेजी मीडियम के निर्माताओं की तरफ से जारी बयान में भी कहा गया है कि फिल्म को मिल रही तारीफ को देखते हुए फिल्म को 13 मार्च को ही रिलीज करने के फैसले में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। भारत में ये फिल्म सिर्फ केरल, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में रिलीज नहीं हो रही है। इन क्षेत्रों में सिनेमाघर खुलने पर इस फिल्म को वहां भी फिर से रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed