फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान और तापसी पन्नू को मिला बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड और तापसी ने बुजुर्ग महिला को किए प्लेटलेट्स दान, पांच खबरें

Mon, 29 Mar 2021 01:10 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan And Taapsee Pannu Winning Filmfare Awards For Best Actor And Taapsee Pannu Got Praised For Donating Platelets To Old Woman
इरफान खान और तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का एलान कर दिया गया है। कोरोना वायरस ने दुनिया में बहुत सी चीजें बदल दी हैं। अवॉर्ड सेरेमनी भी इससे अछूता नहीं है।  पिछले साल लॉकडाउन की वजह से फिल्म उद्योग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद मेकर्स से लेकर कलाकार तक अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने की कोशिश करते दिखे। गुलाबो सिताबो कई अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही। तो वहीं तापसी पन्नू की थप्पड़ को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा तापसी पन्नू को फिल्म 'थप्पड़' और इरफान खान को फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।



66वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: ‘गुलाबो सिताबो’ का जलवा, इरफान और तापसी पन्नू बेस्ट एक्टर, देखें लिस्ट

 

Irrfan Khan And Taapsee Pannu Winning Filmfare Awards For Best Actor And Taapsee Pannu Got Praised For Donating Platelets To Old Woman
सोफिया हयात

बिग बॉस फेम अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में सोफिया ने बताया है कि एक बार होली के मौके पर एक आदमी ने उनकी स्कर्ट में अपना हाथ डाल दिया था। हाल ही में सोफिया ने बिकिनी में होली खेलते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। सोफिया ने बताया कि भारत में एक बार रंगों का यह त्योहार मनाते समय उनके साथ कैसी अनहोनी घटना हुई थी।

'मेरी स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश', सोफिया हयात ने बताई होली पार्टी की घटना

Irrfan Khan And Taapsee Pannu Winning Filmfare Awards For Best Actor And Taapsee Pannu Got Praised For Donating Platelets To Old Woman
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media

फिल्मफेयर में दिवंगत अभिनेता इरफान खान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजा गया। पिता के गुजरने के बाद इस अवॉर्ड को लेने इरफान के बेटे बाबिल पहुंचे थे। समारोह में बाबिल से अभिनेता आयुष्मान खुराना मिले। इस दौरान अभिनेता खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए, जिसके बाद उन्होंने इरफान खान के लिए एक प्यारी सी कविता लिख डाली।

इरफान खान के बेटे से मुलाकात कर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, दिवंगत अभिनेता की याद में लिखी कविता

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan And Taapsee Pannu Winning Filmfare Awards For Best Actor And Taapsee Pannu Got Praised For Donating Platelets To Old Woman
तापसी पन्नू

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन अब तापसी एक ऐसी वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसके लिए उन्हें हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं। वह समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करती नजर आती हैं। एक बार फिर तापसी पन्नू इसको लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को प्लेटलेट्स दान किए थे, जिसके लिए उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने ट्विटर पर उनके इस कदम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया।


तापसी पन्नू ने बुजुर्ग महिला को दान किए अपने प्लेटलेट्स, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
विज्ञापन
Irrfan Khan And Taapsee Pannu Winning Filmfare Awards For Best Actor And Taapsee Pannu Got Praised For Donating Platelets To Old Woman
परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म साइना को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने बैंडमिटन प्लेयर साइना नेहवाल का किरदार निभाया है, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच अभिनेत्री खुलासा किया है कि करियर के शुरुआती दिनों में परिणीति चोपड़ा को अपने बढ़े हुए वजन के चलते काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

बढ़े हुए वजन के चलते उड़ता था परिणीति चोपड़ा का मजाक, अभिनेत्री ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करार जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed