सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: 'चाणक्य' से लेकर 'चंद्रकांता' और 'भारत एक खोज' तक, स्टार बनने से पहले इन टीवी शो में दिखे इरफान खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 29 Apr 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan appeared in these TV shows before becoming a star, from 'Chanakya' to 'Chandrakanta' and 'Bharat Ek Khoj'
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान को बेबाक अंदाज और शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं पर उनके अभिनय का जादू आज भी मौजूद है, जिसके लाखों लोग दीवाने हैं। इरफान खान का निधन 29 अप्रैल साल 2020 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लंबी लड़ाई के बाद हो गया। उन्होंने महज 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनके निधन को एक साल पूरा हो गया है। 



इरफान खान ने बॉलीवुड के ऐसे कलाकार थे जिन्होंने जिस भी पर्दे पर अभिनय किया वहीं पर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। इरफान खान का शुरुआती दौर संघर्षों से भरा था। उन्होंने अभिनय की पढ़ाई एनएसडी से की थी। इसके बाद वह काम की तलाश में मुंबई आए। इरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल 'श्रीकांत' से अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने और भी कई टीवी सीरियल्स किया था। 

Trending Videos
Irrfan Khan appeared in these TV shows before becoming a star, from 'Chanakya' to 'Chandrakanta' and 'Bharat Ek Khoj'
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीकांत

टीवी शो श्रीकांत शरत चंद्र चटर्जी के उपन्यास श्रीकांत पर आधारित है। ये शो दूरदर्शन पर 1987 तक प्रसारित  हुआ था। इस टीवी शो में इरफान खान के साथ में फारुख शेख, सुजाता मेहता और मृणाल कुलकर्णी प्रमुख किरदारों में थे। श्रीकांत सीरियल में इरफान खान ने निगेटिव किरदार निभाया था जो कि दर्शकों के बीच काफी फेमस हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan appeared in these TV shows before becoming a star, from 'Chanakya' to 'Chandrakanta' and 'Bharat Ek Khoj'
चंद्रकांता  - फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रकांता 

चंद्रकांता अपने समय का लोकप्रिय टीवी धारावाहिक था। इसमें इरफान ने जुड़वां भाई बद्रीनाथ और सोमनाथ की भूमिका निभाई थी। इसी धारावाहिक में कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह का रोल करने वाले शहबाज खान ने उन्हें शो में यह भूमिका करने के लिए प्रोत्साहित किया था। लगभग 133 एपिसोड वाला यह टीवी सीरियल 1994 में शुरू हुआ और 1996 तक चला।




 
Irrfan Khan appeared in these TV shows before becoming a star, from 'Chanakya' to 'Chandrakanta' and 'Bharat Ek Khoj'
बनेगी अपनी बात - फोटो : सोशल मीडिया
बनेगी अपनी बात

'बनेगी अपनी बात' टीवी सीरियल कॉलेज और युवाओं पर आधारित शो था। इस सीरियल में उन्होंने कुमार की भूमिका निभाई थी। इस शो ने कई अभिनेताओं को ब्रेक दिया। 90 के दशक के इस सीरियल में इरफान खान एक मिडिल ऐज पिता के किरदार में दिखाई दिए थे। यह सीरियल देश का पहला सैटेलाइट चैनल भी था। उनके काम को देखकर हर कोई प्रभावित हो गया था। दिलचस्प बात यह है कि सीरियल की कहानी सुतापा ने लिखी थी। इसके बाद उन्होंने इरफान खान के साथ शादी की। 



 
विज्ञापन
Irrfan Khan appeared in these TV shows before becoming a star, from 'Chanakya' to 'Chandrakanta' and 'Bharat Ek Khoj'
चाणक्य - फोटो : सोशल मीडिया
चाणक्य

इस धारावाहिक में इरफान ने सेनापति भद्रशाल की भूमिका निभाई थी। यह 47 कड़ियों का धारावाहिक था। 8 सितंबर 1991 से लेकर अगस्त 1992 तक यह दूरदर्शन पर दिखाया गया। इस शो में मनोज जोशी, संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, अरुण बाली जैसे कई सितारों ने भी काम किया था।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed