सब्सक्राइब करें

सोनू सूद ने दिखाया कितनी तेजी से आती है मदद की पुकार, वीडियो शेयर कर बोले- हर एक तक पहुंचने की कोशिश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 29 Apr 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
sonu sood reveals how he gets speed help requests across the country shared a video of his mobile on instagram
सोनू सूद - फोटो : Insatagram

पिछले साल से देश लगातार कोरोना वायरस से लड़ रहा है। बड़ी तादात में इसकी चपेट में आने से काफी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। वहीं परेशानी के इस वक्त में लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से सहायता का हाथ बढ़ाया है। इनमें ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार और सलमान खान तक शामिल हैं। वहीं सोनू सूद लंबे समय से कोरोना पीड़ितों की मदद करने में लगे हुए हैं। अब उन्होंने दिखाया कि किस रफ्तार से उन्हें सहायता के संदेश आते हैं।

Trending Videos
sonu sood reveals how he gets speed help requests across the country shared a video of his mobile on instagram
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने फोन की स्क्रीन को दिखा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद सेकंड में उन्हें काफी लोगों से मदद की पुकार आ रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कितनी तेजी से लोग अभिनेता से मदद मांग रहे हैं और उन्हें सोनू हर एक पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood reveals how he gets speed help requests across the country shared a video of his mobile on instagram
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

अभिनेता ने लिखा कि 'इस तेजी से हमें देश भर से मदद के अनुरोध मिलते हैं। हर किसी तक पहुंचने की मेरी पूरी कोशिश है। सबलोग ... कृपया आगे आएं। हमें मदद के लिए और हाथों की जरूरत है। अपनी क्षमताओं का सबसे अच्छा उपयोग करने के लिए पूरी कोशिश करें।’
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

sonu sood reveals how he gets speed help requests across the country shared a video of his mobile on instagram
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बता दें कि सहायता करने के लिए सोनू सूद ने कुछ दिन पहले ही कोविड-19 हेल्प लॉन्च किया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। इसके तहत लोग फ्री में कोविड-19 टेस्ट और डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह ले सकते हैं। सोनू ने लिखा था कि 'आप लोग आराम करिए, मुझे टेस्ट हैंडल करने दीजिए। फ्री कोविड-19 हेल्प लॉन्च कर रहा हूं, जिसमें मैंने हील वेल 24 और कृष्णा डायग्नॉस्टिक और सूद फाउंडेशन की मदद ली है।'

विज्ञापन
sonu sood reveals how he gets speed help requests across the country shared a video of his mobile on instagram
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद लगातार दूर-दराज के गांवों और शहरों में अपने खर्चे पर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। अभिनेता मजदूरों, गरीबों और प्रवासी कामगारों के लिए किसी भी सरकारी संस्था से ज्यादा मददगार साबित हो रहे हैं। बता दें कि हाल ही में वह खुद भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और ठीक होने के बाद फिर से लोगों की मदद करने में जुट गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed