सब्सक्राइब करें

कोरोना के बीच स्वरा भास्कर ने शेयर किया वीडियो, सरकार पर तंज कसते हुए बोलीं- मेरे महबूब कयामत होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 29 Apr 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
swara bhaskar shared a sarcastic video on narendra modi government regarding covid 19 situation on instagram
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

देश इस समय कोरोना महामारी के दंश को झेल रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पीड़ितों को ऑक्सीजन और बेड मुहैया कराने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद कई लोग खतरनाक वायरस की चपेट में आकर अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस ग्लोबल समस्या पर वे अपनी राय रख रहे हैं क्योंकि भारत में कोरोना ने तब पांव पसारा है जब सारी दुनिया इसपर तकरीबन काबू पा चुकी है।

Trending Videos
swara bhaskar shared a sarcastic video on narendra modi government regarding covid 19 situation on instagram
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कोरोना के इन हालात पर नियंत्रण न पाने के लिए सिस्टम को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर तंजिया अंदाज में एक गाने का वीडियो शेयर करते हुए इसे सरकार की नाकामयाबी ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar shared a sarcastic video on narendra modi government regarding covid 19 situation on instagram
स्वारा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो 'मिस्टर एक्स इन बॉम्बे' फिल्म के एक गाने का है। जिसके बोल हैं- 'मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी।' इस गाने को शेयर करते हुए स्वरा ने एक कैप्शन भी दिया है।

swara bhaskar shared a sarcastic video on narendra modi government regarding covid 19 situation on instagram
स्वरा भास्कर - फोटो : social media

अभिनेत्री ने लिखा कि 'जिन्हें बड़े नाजों और विश्वासों से हमने विशाल बहुमत के साथ दो बार विजयी बनाया था। उनके नाम भारत की बर्बाद होती हुई जनता का संदेश।' उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उनके सपोर्ट में है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

विज्ञापन
swara bhaskar shared a sarcastic video on narendra modi government regarding covid 19 situation on instagram
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

बता दें कि स्वरा भास्कर के घर में भी लोग कोरोना से पीड़ित हो गए थे। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनके पिता और उनको छोड़कर पूरा कुनबा कोरोना पॉजिटिव है। इस बीच वे खाना बनाती, बर्तन धोती और घर के अन्य काम करती हुई नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed