{"_id":"608a32f18ebc3e8d1b2ed423","slug":"ranveer-singh-s-grandmother-chand-burke-was-an-actor-was-given-a-break-in-bollywood-by-raj-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्री थीं रणवीर सिंह की दादी, बॉलीवुड में राज कपूर ने दिया था ब्रेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्री थीं रणवीर सिंह की दादी, बॉलीवुड में राज कपूर ने दिया था ब्रेक
बॉलीवुड में अपनी मस्तमौला अंदाज के साथ रणवीर सिंह अपने शानदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू किया। तब से लेकर अब तक रणवीर सिंह ने अलग अलग तरह की फिल्में की हैं और दर्शकों का दिल जीता है। चाहें 'पद्मावत' का खिलजी हो या फिर 'गली ब्वॉय' का मुराद, रणवीर ने हर बार कुछ अलग और शानदार ही किया है। रणवीर सिंह का बॉलीवुड से पुराना नाता है। रणवीर के फैंस भले उनके बारे में काफी कुछ जानते हैं, पर बहुत कम लोगों को पता होगा कि रणवीर की दादी भी एक कलाकार थीं।
2 of 5
चांद बर्क
- फोटो : Social Media
रणवीर की दादी का नाम था चांद बर्क। अभिनेता रणवीर सिंह की दादी और अभिनेत्री चांद बर्क का जन्म 2 फरवरी 1932 को पाकिस्तान के झूमरा में हुआ था। क्रिश्चियन परिवार में पैदा हुईं चांद बर्क का 12 भाई बहनों का भरा-पूरा परिवार था। चांद अपने सभी भाई बहनों में सबसे छोटी थीं। चांद बचपन से ही हर कला में निपुण थीं।
3 of 5
चांद बर्क
- फोटो : Social Media
चांद बर्क ने 1946 में 14 साल की उम्र में पंजाबी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो बहुत अच्छा डांस करती थीं और इसीलिए लोग उन्हें 'द डांसिंग लिलि ऑफ द पंजाब' कहते थे। चांद बर्क को पंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड में लाने का श्रेय जाता है राजकपूर को। चांद ने राजकपूर की फिल्म 'बूट पॉलिश' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चांद बर्क
- फोटो : Social Media
1957 में चांद बर्क ने सुंदर सिंह भवनानी से शादी कर ली। सुंदर पेशे से आर्किटेक्ट थे और बहुत बड़े बिसनेसमैन भी थे। बाद में चांद के दो बच्चे हुए बेटी टोनिया और बेटा जगजीत सिंह। मालूम हो कि जगजीत सिंह भवनानी रणवीर सिंह के पिता हैं। रणवीर सिंह की एक बहन भी हैं जिनका नाम रितिका भवनानी है। चांद हमेशा से चाहती थीं कि उनका बेटा जगजीत अपनी मां की तरह ही एक बड़ा अभिनेता बने। लेकिन बेटे ने बाप की राह पर अपने कदम मोड़ लिए और बिजनेसमैन बन गया।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह, चांद बर्क
- फोटो : Social Media
रणवीर की दादी ने 50 और 60 के दशक की कई फिल्मों में केरैक्टर रोल्स निभाए थे। हालांकि, अच्छी एक्टिंग के बावजूद रणवीर की दादी को इंडस्ट्री में वह नाम और पहचान नहीं मिल सकी थी, जिसकी वह हकदार थीं। रणवीर की दादी और अभिनेत्री चांद बर्क हमेशा कहा करती थीं, 'जो हमारे पास नहीं है वो ख्वाब है और जो हमारे पास है वो लाजवाब है।' मालूम हो कि 28 दिसंबर 2008 को चांद बर्क का निधन हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।