फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंदन से इरफान के फैंस के लिए आई खुशखबरी, जल्द भारत लौटकर शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

Wed, 22 Aug 2018 08:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
irrfan khan come back with his film hindi medium sequel
hindi medium

एक्टर इरफान खान इन दिनों 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इरफान लंदन में इस रेयर बीमारी का इलाज करा रहे हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। इसी बीच उनके फैंस लिए एक अच्छी खबर आई है।

irrfan khan come back with his film hindi medium sequel
Irrfan Khan

पिछले दिनों रिपोर्ट आई थी कि इरफान ने AIB की वेब-सीरीज 'गोरमिंट' छोड़ दी है। इस सीरीज को अमेजॉन प्राइम के बैनर के तले बनाया जा रहा था लेकिन बीमारी के चलते उन्होंने इससे किनारा कर लिया था। इसकी जानकारी इरफान ने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी। 

irrfan khan come back with his film hindi medium sequel
hindi medium 2

इरफान के इस तरह शो छोड़ने से उनके फैंस में निराशा थी, वहीं अब जो ताजा जानकारी मिली है उसे जानकर निश्चित रूप से हर कोई खुश हो जाएगा। इरफान खान ने बताया कि वो जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत फिल्म 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल से करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan come back with his film hindi medium sequel
इरफान खान

वेब पोर्टल बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, इरफान खान ने 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल में मुख्य भूमिका के लिए हामी भर दी है। जाहिर है इससे यह भी साफ है कि वो तेजी से ठीक हो रहे हैं और जल्द ही देश लौटेंगे। इस फिल्म को होमी अडजानिया डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के पहले पार्ट में इरफान के अपोजिट एक्ट्रेस सबा कमर थीं।

विज्ञापन
irrfan khan come back with his film hindi medium sequel
इरफान खान
इरफान का पिछले दिनों छठा और आखिरी कीमो किया गया था। इरफान को 5 महीने पहले पता चला था कि उनको ये बीमारी है। इसके बाद वो अपना इलाज करवाने लंदन चले गए थे। समय-समय पर चिट्ठी लिख इरफान ने अपनी सेहत के बारे में फैंस को जानकारी भी दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed