{"_id":"5aaf7d604f1c1bc4758b628c","slug":"irrfan-khan-film-hindi-medium-to-release-in-china-director-thanks-to-aamir-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी के खुलासे के बाद इरफान खान के लिए 'खुशखबरी', आमिर खान का है बड़ा हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीमारी के खुलासे के बाद इरफान खान के लिए 'खुशखबरी', आमिर खान का है बड़ा हाथ
Tue, 20 Mar 2018 09:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे कयासों के दौर के बीच बीते शुक्रवार को खुद इरफान खान ने सामने आकर अपनी बीमारी का खुलासा किया। अजीबोगरीब बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित इरफान खान के फैंस के लिए अब खुशखबरी है। खबरों के मुताबिक 'हिंदी मीडियम' अब चीन में रिलीज होने वाली है।
2 of 5
बीते दिनों चीनी बॉक्सऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हिंदी फिल्मों की बंपर कमाई देखते हुए 'हिंदी मीडियम' के डायरेक्टर साकेत चौधरी इससे बेहद उत्साहित हैं। एक इंटरव्यू में फिल्म डायरेक्टर ने आमिर खान का शुक्रिया अदा किया। इरफान खान अभिनीत फिल्म चीन में चार अप्रैल को रिलीज होगी।
3 of 5
साकेत का कहना है कि आमिर के चलते ही चीन में हिंदी फिल्मों का बाजार तैयार हुआ है। आमिर अपनी फिल्मों को पिछले लंबे समय से चीन में प्रदर्शित करते आ रहे हैं। ‘दंगल’ के बाद से ही सुपरस्टार आमिर खान की चीन में फैन फॉलोइंग भी कई गुना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद ‘हिंदी मीडियम’ इस साल चीन में रिलीज होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म होगी। 'हिंदी मीडियम' एक कॉमेडी फिल्म है।जिसने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को चर्चा में ला दिया था। भारत में फिल्म को बॉक्सऑफिस के अलावा क्रिटिकली भी सराहा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
रविवार को इरफान अपनी बीमारी के इलाज के लिए लंदन रवाना हुए। इसके पहले अंदेशा लगाया जा रहा था कि वे अमेरिका जाकर अपना इलाज करवाएंगे। बता दें कि इरफान की बीमारी का पता चलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक दुआओं में लग गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।