फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान के लेटर भेजने के बाद लंदन से आई खुशखबरी, फैंस की दुआ हुई कबूल

Wed, 20 Jun 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
irrfan khan should be back by year end
इरफान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों गंभीर बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं। बीमारी का इलाज कराने के लिए वो भारत से दूर लंदन में हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक चिट्ठी भी लिखी जिसमें उन्होंने बीमारी के दौरान हो रहे दर्द को बयां किया। 

irrfan khan should be back by year end
इरफान खान

इरफान की बीमारी की खबर सुनने के बाद से उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स आ रही हैं वो इरफान के फैंस ही नहीं बल्कि सभी के लिए खुशखबरी है और ऐसा लग रहा है कि फैंस की दुआएं काम आईं।

irrfan khan should be back by year end
इरफान खान - फोटो : self

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इरफान के एक करीबी दोस्त और फिल्ममेकर हाल ही में लंदन से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि बहुत ही धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन वह ठीक हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इरफान इलाज के बाद इस साल के आखिर तक भारत वापस आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan should be back by year end
इरफान खान

फिल्मों की बात करें तो इरफान खान की 3 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। जुलाई में इरफान खान की हॉलीवुड फिल्म 'पजल' रिलीज होगी। इसके अलावा बॉलीवुड में आकाश खुराना निर्देशित 'कारवां' और अनूप सोनी की 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स रिलीज होनी है।'

विज्ञापन
irrfan khan should be back by year end
इरफान खान

इरफान खान के पास विशाल भारद्वाज की भी एक फिल्म है। जिसमें उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है बीमारी से ठीक होने के बाद ही इरफान इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed