फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान को सपने में देखकर भावुक हुए बेटे बाबिल, लिखा- ‘आंसू के साथ टाइप करना मुश्किल’

Thu, 25 Feb 2021 03:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 25 Feb 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil is missing him talking about how he saw him in his dream
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : instagram/babil.i.k

इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। इरफान खान के फैंस इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करते हैं। अब बाबिल ने अभिनेता की पुरानी तस्वीर साझा कर बताया कि उनके पिता अभी भी उनके सपनों में आते हैं।

Irrfan Khan son Babil is missing him talking about how he saw him in his dream
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : instagram/babil.i.k

बाबिल लिखते हैं कि 'मेरे सपनों के लिए, आपके छोड़ जाने का मुझे कोई ज्ञान नहीं है। आज मेरे सपने में, आपने मुझे बताया कि आप मुझे छोड़ने वाले हैं और आपने इतने लंबे समय तक मुझे रोके रखा। सच्चाई यह है कि मैं अब जाग गया हूं क्योंकि मेरा फोन बज उठा, एक और फिल्म में एक्टिंग ऑफर के लिए।'

Irrfan Khan son Babil is missing him talking about how he saw him in his dream
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : instagram/babil.i.k

बाबिल आगे लिखते हैं कि ‘बाबा अब आपके बगैर इसका क्या मतलब है? सपने देखना जारी रखा था। (आंसू की वजह से टाइप करना मुश्किल हो जाता है। कोई ऐसे लोगों के लिए फोन बनाए जो बहुत रोते हैं)’

View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil is missing him talking about how he saw him in his dream
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : instagram/babil.i.k

इससे पहले बाबिल ने एक मजेदार पोस्ट साझा किया। उन्होंने इन दिनों वायरल हो रहे 'पावरी हो रही है' वीडियो को लेकर एक मीम पोस्ट किया। इस मीम की खास बात यह है कि इसमें उनके पिता इरफान खान नजर आ रहे हैं। बाबिल ने लिखा कि, 'मतलब हंसते-हंसते डाल दिया बस।' मीम की बात करें तो यह इरफान खान की फिल्म कारवां के कुछ सीन्स को लेकर बनाया गया है। पोस्ट में लिखा कि, 'ये हमारी कार है, और ये हम हैं, और ये हमारी पावरी हो रही है।'

View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil is missing him talking about how he saw him in his dream
इरफान खान - फोटो : instagram/babil.i.k

बता दें कि कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में इरफान का निधन हो गया था। वे पत्नी सुतापा और दो बेटों बाबिल और अयान को छोड़ गए। साल 2018 में उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी। इसका इलाज उन्होंने विदेश में रहकर भी कराया था। बाद में वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed