फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान की एक इच्छा पूरी नहीं कर पाईं पत्नी सुतापा, आज भी है इस बात का अफसोस

Mon, 28 Sep 2020 06:19 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 28 Sep 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
Irrfan KhaN Wife Sutapa Sikdar Reveals That he Wants A Baby Girl Instead Of Son
इरफान खान - फोटो : Facebook

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के निधन को करीब पांच महीने का समय बीत चुका है। लेकिन उनका परिवार अब भी उनकी यादों में खोया हुआ है। इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ बिताए लम्हों को याद करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने इरफान खान की एक इच्छा पूरी ना कर पाने पर अफसोस जाहिर किया है।

Irrfan KhaN Wife Sutapa Sikdar Reveals That he Wants A Baby Girl Instead Of Son
इरफान खान, सुतापा, बाबिल - फोटो : Instagram

इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर खास मौकों पर अपने पति इरफान खान को याद करती हैं। साथ ही उनके फैंस के साथ उनसे जुड़ी यादों को साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में सुतापा ने बताया है कि इरफान की एक इच्छा अधूरी रह गई। जिसे पूरा ना कर पाने का सुतापा को आज भी बेहद अफसोस है।

Irrfan KhaN Wife Sutapa Sikdar Reveals That he Wants A Baby Girl Instead Of Son
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : Instagram

दरअसल डॉटर्स डे के खास मौके पर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने इरफान की एक अधूरी इच्छा के बारे में बताया है। इरफान की ये अधूरी इच्छा थी एक बेटी। इरफान खान और सुतापा हमेशा से एक बेटी चाहते थे। लेकिन उनकी ये इच्छा अधूरी ही रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan KhaN Wife Sutapa Sikdar Reveals That he Wants A Baby Girl Instead Of Son
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : फाइल फोटो

सुतापा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मैं और इरफान चाहते थे कि हमें बेटी हो, इसलिए जब दूसरी बार भी बेटा हुआ तो डॉक्टर ने बोला ही नहीं कि बेटा हुआ है। उन्होंने बस इतना कहा कि बधाई हो, बेबी स्वस्थ है। बाद में मैं बहुत निराश हुई थी, क्योंकि हमें बेटी चाहिए थी। मुझे दुख होता है कि इरफान को बेटी देने की ख्वाहिश पूरी न कर सकी। उनका मानना था कि लड़की को सिर्फ आजादी देना काफी नहीं है।'

विज्ञापन
Irrfan KhaN Wife Sutapa Sikdar Reveals That he Wants A Baby Girl Instead Of Son
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

गौरतलब है कि इरफान खान का निधन इसी साल 29 अप्रैल को हुआ था। जिसके बाद से ही इरफान के बेटे बाबिल खान और उनकी पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। बाबिल भी अपने पिता की सिखाई हुई सीख और उनसे जुड़ी कई यादों को साझा करते रहते हैं। यहां तक कि इरफान के फैंस भी अब तक उन्हें भुला नहीं पाए हैं।

पढ़ें: सुशांत को इंसाफ मिलने में हो रही देरी से दुखी हैं हितेन तेजवानी, कहा- 'हम उसे शांति नहीं दे रहे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed