{"_id":"5d5ee0c68ebc3e6c56544dc7","slug":"is-shraddha-kapoor-charged-rs-7-crore-fees-for-saaho","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या साहो के लिए श्रद्धा कपूर ने ली 7 करोड़ की फीस? सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या साहो के लिए श्रद्धा कपूर ने ली 7 करोड़ की फीस? सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shraddha Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रभास की फिल्म 'साहो' को लेकर फैंस की उत्सुकता दोगुनी है। यह उत्सुकता उस वक्त और बढ़ गई जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन का समय बचा है, ऐसे में हर रोज फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। हाल ही में बताया गया कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साहो के लिए 7 करोड़ ऑफर हुए हैं।
2 of 5
साहो का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट ने इसे अफवाह बताते हुए खारिज किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह काम पीआर कंपनी का है। ऐसी धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है कि श्रद्धा कपूर को टॉलीवुड में अच्छे पैसों का भुगतान किया गया है ताकि बॉलीवुड में उन्हें ज्यादा फीस मिल सके।'
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट में आगे लिखा है कि पहले साहो के लिए कटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इसके लिए 5 करोड़ रुपए की डिमांड की जो मेकर्स के बजट से ज्यादा था, इसी वजह से फिल्म में कटरीना की जगह श्रद्धा कपूर को लिया गया। टॉलीवुड में बॉलीवुड के मुकाबले एक्ट्रेस के लिए कम बजट होता है।
सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है, 'साहो के लिए श्रद्धा कपूर को 7 करोड़ नहीं बल्कि करीब 3 करोड़ की फीस दी गई है। ऐसी अफवाह को फैलाने से साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दोनों को नुकसान होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
साहो
- फोटो : सोशल मीडिया
साहो में प्रभास एजेंट के किरदार में नजर आएंगे जबिक फिल्म में श्रद्धा क्राइम ब्रांच ऑफिसर का रोल प्ले कर रही हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, अरुण विजय समेत कई एक्टर्स अहम भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।