करीब डेढ़ महीने पहले 16 जून को सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन ने गर्लफ्रेंड चारू असोपा के साथ शाही अंदाज में शादी की। गोवा में हुई इस शादी की काफी चर्चा रही और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या राजीव और चारू के रिश्ते में सबकुछ ठीक है?
शादी के डेढ़ महीने बाद ही सुष्मिता के भाई-भाभी के रिश्ते में क्या सबकुछ है ठीक? इस वजह से उठे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव और चारू दोनों ही सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। सगाई से लेकर हनीमून तक की कई तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट से ही सवाल उठने शुरू हुए।दरअसल, चारू और राजीव ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था हालांकि अब उन्होंने फिर से फॉलो कर लिया है। राजीव ने चारू के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और बताया कि दोनों दिल्ली में डिनर डेट पर गए थे।
Our first delhi dinner date ❤️ #aboutlastnight #rajakibittu
A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9) on
दोनों ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। राजीव और चारू ने पहले कपल फोटो लगाई थी लेकिन अब दोनों ने अपनी-अपनी सिंगल फोटो लगाई है। इससे पहले चारू ने अपनी एक तस्वीर शेयर की और गजल की लाइनें लिखीं- 'हम लबों से कह ना पाए उनसे हाल-ए-दिल कभी, और वो समझे नहीं ये खामोशी क्या चीज है।'
Hum labon se keh na paaye unse haale dil kabhi, aur woh samjhe nahi ye khamoshi kya cheez hai..
A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on
एक दूसरी तस्वीर के साथ चारू ने लिखा- 'चुप थे तो जिंदगी चल रही थी लाजवाब, खामोशियां बोलने लगीं तो बवाल हो गया।' चारू के इस तरह के पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए कि क्या उनके रिश्ते में सब ठीक है?
Chup the toh zindagi chal rahi thi lajawaab, khomoshiyaan bolne lagi toh bawaal ho gaya.🤯
A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on
बता दें कि शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से गोवा में हुई थी। जबकि दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे। 3 दिनों तक चले ग्रैंड सेरेमनी में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ। 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं।