{"_id":"5d4258dc8ebc3e6ce559c925","slug":"kiara-advani-birthday-pics-shahid-kapoor-to-karan-johar-reached-there","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी ने परिवार संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, शाहिद कपूर से करण जौहर तक बड़े सितारे पहुंचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कियारा आडवाणी ने परिवार संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, शाहिद कपूर से करण जौहर तक बड़े सितारे पहुंचे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कियारा आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना 27वां बर्थडे मनाया । कियारा ने इस खास दिन को करीबी दोस्तों और परिवारवालों के साथ सेलिब्रेट किया । कियारा को पैरेंट्स के साथ डिनर डेट पर जाते स्पॉट किया गया । इस खास मौके पर कियारा ने शाइन व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी । स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ कियारा ने लाइट मेकअप किया हुआ था ।
2 of 5
karan johar
- फोटो : social media
कियारा ने मीडिया को भी पोज दिए । उनके परिवार को शाहिद कपूर ने भी ज्वॉयन किया । शाहिद कपूर और कियारा ने फिल्म 'कबीर सिंह' में साथ काम किया है । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रुपए कमा चुकी है । इसके अलावा करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और आकांक्षा रंजन भी कियारा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए ।
3 of 5
armaan jain
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो कियारा, सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं । सिद्धार्थ भी कियारा की बर्थडे पार्टी नजर आए । इसके अलावा अथिया शेट्टी, अरमान जैन, अनीशा मल्होत्रा भी पार्टी में पहुंचे । कियारा और शाहिद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पहले मीडिया को पोज देते हैं फिर दरवाजा बंद कर लेते हैं ।
इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने शेयर किया है । बता दें कि कियारा ने अपना फिल्मी करियर फिल्म 'एमएस धोनी' से शुरू किया था । इसके बाद वो 'मशीन', 'लस्ट स्टोरीज और 'कलंक' जैसी फिल्मों भी नजर आईं । लेकिन कियारा को सबसे बड़ी सफलता 'कबीर सिंह' से मिली। ये फिल्म संदीप वांगा ने डायरेक्ट की है । 'कबीर सिंह' तमिल फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है।
विज्ञापन
5 of 5
athiya shetty
- फोटो : social media
कियारा आडवाणी फिल्म की रिलीज के 1 महीना पूरा होने पर डायरेक्टर संदीप वांगा सहित पूरी स्टार कास्ट की तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मेरे को-स्टार शाहिद कपूर विश्वासपात्र और अच्छे दोस्त हैं जिन्होंने एक सफर की तरह इस कहानी को पूरा किया और इसे वास्तविक और विश्वसनीय बनाया। मैं पहले से ही उनके पागलपन को याद करती हूं। संदीप सर का कहानी को पर्दे पर उतारा एक विश्वासपूर्ण था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।