फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्स गर्लफ्रेंड, जीजा, एक्स भाभी, एक्स गर्लफ्रेंड की बहन, सलमान भाई, किस-किस की नैया पार...

Sat, 03 Aug 2019 01:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 03 Aug 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Isabelle kaif Debut With Salman khan Brother In Law Aayush Sharma In Kwatha user reaction
Isabelle kaif , Aayush Sharma - फोटो : Twitter

सलमान खान का करियर इन दिनों ऊचाई पर है लेकिन उनके होम प्रोडक्शन की फिल्में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाती हैं। बात चाहें नोटबुक की हो या लवयात्रि की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। लवयात्रि में लाख कोशिश करने के बाद भी सलमान अपने बहनोई आयुष शर्मा की एक्टिंग प्रतिभा को दर्शकों के सामने नहीं ला पाए। लवयात्रि को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया।

Isabelle kaif Debut With Salman khan Brother In Law Aayush Sharma In Kwatha user reaction
आयुष शर्मा और इजाबेल कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

वही दूसरी तरफ बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी एक्ट्रेस कटरीना कैफ अब अपनी बहन इजाबेल कैफ के इंडस्ट्री में डेब्यू का इंतजार कर रही हैं। इजाबेल के डेब्यू को सफल बनाने के लिए कटरीना कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहती हैं। इजाबेल अब  आयुष शर्मा के साथ क्वथा फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। सलमान खान ने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी दी है। हालांकि अमर उजाला ने आपको पहले ही बता दिया था कि सलमान कटरीना कैफ की बहन इजाबेल को आयुष शर्मा के साथ लॉन्च करने जा रहे हैं।

Isabelle kaif Debut With Salman khan Brother In Law Aayush Sharma In Kwatha user reaction
Isabelle Kaif and salman khan

सोशल मीडिया पर अब इस खबर का रिएक्शन सामने आ रहा है। लोग सलमान के पोस्ट कर कमेंट कर अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- भाई, एक्स गर्लफ्रेंड, जीजा, एक्स भाभी, एक्स गर्लफ्रेंड की बहन सबकी नैया भाई ही पार लगाएंगे। एक ने लिखा- भाई सुपर फ्लॉप होगी फिल्म।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Isabelle kaif Debut With Salman khan Brother In Law Aayush Sharma In Kwatha user reaction
Isabelle Kaif - फोटो : Instagram

एक यूजर ने लिखा- भाई क्यों अपना पैसा बर्बाद कर रहे हो। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह तरह के मीम बन रहे हैं। फैंस सलमान को आयुष के लिए फिल्म बनाने से मना कर रहे हैं। बता दें पिछले कई महीनों से सवाल उठ रहे थे कि क्या सलमान अब बहनोई को नई फिल्म से री-लॉन्च करेंगे। क्योंकि वह आयुष की पत्नी और अपनी बहन अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं।  

 
विज्ञापन
Isabelle kaif Debut With Salman khan Brother In Law Aayush Sharma In Kwatha user reaction
katrina kaif, Isabelle - फोटो : social media

बात करें फिल्म की तो क्वथा एक आर्मी अफसर की सच्ची कहानी है जो मणिपुर में फिल्माई जाएगी। फिल्मकार करण बूटानी इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। वहीं निर्माता की कुर्सी पर बैठने का ख्याल लेकर चल रही कटरीना कैफ को भी इस फिल्म से निर्माता बनने का एक अच्छा अवसर मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed