मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बीते 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। शादी में बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्रों की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। माना जा रहा है ईशा अंबानी की शादी ना केवल इस साल की बल्कि पूरे दशक की सबसे बड़ी शादी है। शादी के बाद ईशा अंबानी पहली बार पब्लिक अपीयरेंस में स्पॉट की गई हैं।
शादी के बाद कितनी बदल गई हैं ईशा अंबानी, 13वें दिन पति-सास के साथ इस लुक में हुईं स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) का एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया। जिसमें कई सेलिब्रिटिज ने हिस्सा लिया। मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे। बता दें कि इस स्कूल में बॉलीवुड समेत दूसरे क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों के बच्चे पढ़ते हैं।
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी तो थी हीं वहीं ईशा पति आनंद पीरामल के साथ नजर आईं। इस दौरान आनंद पीरामल की मां और ईशा की सास स्वाति पीरामल भी मौजूद थीं। शादी के बाद ईशा पहली बार किसी प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचीं। ईशा बिल्कुल सिंपल लुक में थीं। उन्होंने फ्लोरल ड्रेस पहन रखी थी।
#nitaambani and #ishaambani snapped at their school annual day @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
ईशा के अलावा उनके भाई आकाश अंबानी भी यहां पहुंचे। आकाश की मंगेतर श्लोका मेहता भी नजर आईं। आकाश और श्लोका हाथों में हाथ डाले हुए दिखे। बता दें कि आकाश और श्लोका की सगाई इसी साल जुलाई में हुई थी। सगाई का फंक्शन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुआ। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे आए।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
मुकश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को भी यहां देखा गया। इससे पहले एनुअल फंक्शन में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। आराध्या ने स्कूल में एक परफॉर्मेंस भी दी थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी का वीडियो बना रहे थे।