श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी हो चुकी है । इस मौके पर जाह्नवी और ईशान खट्टर की फोटो सामने आई है । मां के निधन के बाद पहली बार जाह्नवी के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी । ईशान और फिल्म के डायरेक्टर को गले लगाकर जाह्नवी खिलखिला उठीं ।
ईशान ने गले लगाया तो खिलखिला उठीं जाह्नवी कपूर, मां के निधन के बाद पहली बार चेहरे पर दिखी मुस्कान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी की यह फिल्म मराठी मूवी 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। सभी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म है। ईशान की डेब्यू फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' है ।
यह फिल्म इसी हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी । 'धड़क' करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के अंदर बनी है। जाह्नवी ने अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'होम' । फिल्म के सेट से भी काफी तस्वीरें और वीडियो लीक हो चुके हैं ।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होगी । डायरेक्टर शशांक खैतान कहते हैं, 'इन दोनों स्टार किड ने कभी ऐसा नहीं लगने दिया वे अभी नए हैं । मैंने कई और न्यूकमर के साथ काम किया है । मैं सेट पर उन्हें बहुत कैजुअल माहौल देने की कोशिश करता हूं ।'
फिल्म के पोस्टर को लेकर शशांक ने कहा, 'हमारे लिए पोस्टर लुक देना बहुत आसान था । फिल्म की कहानी बिल्कुल क्लियर थी । पोस्टर वैसे ही तैयार हुए जैसे हम चाहते थे । सभी को फिल्म में ईशान और जाह्नवी का काम पसंद आएगा ।'