{"_id":"5ad59c574f1c1b340a8b4f29","slug":"prakash-raj-trolled-after-his-wife-shares-pool-pics-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल में पत्नी के साथ सामने आई प्रकाश राज की ऐसी तस्वीर, फैंस ने कर दिया ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वीमिंग पूल में पत्नी के साथ सामने आई प्रकाश राज की ऐसी तस्वीर, फैंस ने कर दिया ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
PRAKASH RAJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज का ट्रोल होना आम बात हो गई है। हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल किया जाता है। ताजा मामला अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले अभिनेता प्रकाश राज का है। दरअसल प्रकाश राज की पत्नी पोनी प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की।
PRakash raj
फोटोज में प्रकाश राज अपनी पत्नी पोनी प्रकाश के साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन लगता है यूजर्स को ये फोटो पसंद नहीं आई और उन्होंने प्रकाश राज को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
PRAKASH RAJ WIFE
एक यूजर ने कमेंट कर पूछा, 'क्या यह आपकी बीवी है या बेटी।' एक यूजर ने लिखा, बुढ़ापे में जवानी दिख रही है...। वहीं कई यूजर्स ने आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए तो कई ने फोटो की तारीफ भी की।
Atleast I catch him #myman #partnerincrime #soulmate #bestbuddies #loveforever #pooldiaries
A post shared by Pony Prakashraj (@ponyprakashraj) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj
ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज को ट्रोल किया गया। इससे पहले भी जब गुजरात विधानसभा चुनाव में केंद्र सरकार मिशन 150 पूरा नहीं कर पाई इस पर प्रकाश राज ने सवाल उठाए थे। हालांकि प्रकाश राज को सवाल करना महंगा पड़ा क्योंकि पार्टी समर्थकों ने सोशल मीडिया पर प्रकाश राज को आड़े हाथों ले लिया था और जमकर कमेंट किए थे।
विज्ञापन
PRAKASH RAJ
प्रकाश राज ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म हिटलर से की थी। प्रकाश राज ने 'सिंघम', 'वान्टेड' और 'दबंग 2' में विलेन का रोल निभाया था जो लोगों को बहुत ही पसंद आया था।